SIR में सबसे ज्यादा वोट गुरुग्राम और फरीदाबाद में कटे, प्रतिशत के हिसाब से गुरुग्राम टॉप पर, वोट सबसे ज्यादा फरीदाबाद में कटे

Satyakhabarindia

SIR के प्रथम चरण के बाद का डाटा हुआ जारी, एनसीआर के 6 जिलों में 15 लाख वोट नहीं हुए सत्यापित

सत्य खबर हरियाणा

Haryana SIR : हरियाणा में कल शाम को SIR के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है। प्रदेश भर में BLO ने घर-घर जाकर वोटों की सत्यापन की कार्रवाई को करने का काम किया है। इस दौरान प्रदेश में करीब 34 लाख वोट ऐसे हैं जो सत्यापित नहीं किया जा सके। हालांकि जो वोट सत्यापित नहीं हुए हैं वह 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच अपने वोट बनवा सकेंगे।

समाज की अनदेखी हुई तो प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन : अशोक बुवानीवाला

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत एनसीआर के जारी ताजा आंकड़ों में फरीदाबाद उन छह जिलों में सबसे ऊपर है, जहां सबसे अधिक मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं।

फरीदाबाद में पांच लाख 18 हजार 461 मतदाताओं के फार्म एकत्र नहीं हो सके, जो जिले के कुल मतदाताओं का 27.43 प्रतिशत है। इसके बाद गुरुग्राम में चार लाख 55 हजार 128 मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं, जो जिले में कुल मतदाताओं का 29.27 प्रतिशत है। ऐसे में प्रतिशत के लिहाज से गुरुग्राम सबसे अधिक है, लेकिन संख्या के आधार पर फरीदाबाद पहले स्थान पर है।

चुनाव आयोग की 24 जुलाई शाम की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद में कुल 18 लाख 89 हजार 793 मतदाता हैं।इनमें से 13 लाख 71 हजार 332 मतदाताओं के फार्म भरे जा चुके हैं, जबकि पांच लाख 18 हजार 461 मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके। गुरुग्राम में कुल 15 लाख 55 हजार 34 मतदाताओं में से 10 लाख 99 हजार 906 के फार्म डिजिटाइज हुए हैं और चार लाख 55 हजार 128 मतदाता सूची से बाहर हैं।

इन छह जिलों में तीसरे स्थान पर सोनीपत है, जहां दो लाख 36 हजार 865 मतदाता सूची से बाहर रहे। इसके बाद पलवल में 99 हजार 302, रेवाड़ी में 97 हजार 289 और नूंह में 71 हजार 102 मतदाताओं के फार्म एकत्र नहीं हो सके।

अश्लील कंटेंट मामले में अकेली पड़ी सपना को मिला वीर साहू का बल

अगर प्रतिशत के आधार पर तुलना करें तो गुरुग्राम सबसे ऊपर है, जहां 29.27 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म एकत्र नहीं हो सके। इसके बाद फरीदाबाद में 27.43 प्रतिशत, सोनीपत में 19.38 प्रतिशत, पलवल में 14.03 प्रतिशत, रेवाड़ी में 13.16 प्रतिशत और नूंह में 10.78 प्रतिशत मतदाता सूची से बाहर रहे।

माना जा रहा है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में बड़ी संख्या में वह वाटर शामिल थे जो प्रवासी थे और पूर्व में यहां पर काम करते थे। ऐसे में इस बात की संभावना बहुत कम है कि इन इलाकों में बड़ी संख्या में वोट और बन पाएंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार पूरे हरियाणा की बात करें तो करीब 34 लाख मतदाताओं के वोट सत्यापित नहीं हो पाए हैं। इन छह जिलों में ही करीब 15 लाख वोट सत्यापित नहीं हो सके हैं। बाकी 16 जिलों में करीब 19 लाख वोट सत्यापित नहीं हो सके हैं।

#HaryanaElections #GurugramVotes #FaridabadVotes #VotingIntegrity #ElectionTransparency #VoterAwareness #DemocracyInAction #ElectoralReform #VoteDeletion #SIRAnalysis #PoliticalEngagement #CivicResponsibility #VoterRights #ElectionUpdates #HaryanaPolitics #VoteCount #PublicParticipation #ElectionIntegrity #VoterEducation #CivicEngagement

करनाल के विकास को नई गति देने में जुटे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top