ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हिसार सीआईए इंचार्ज पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर चर्चा में

लोगों के दबाव में पुलिस ने किया था केस दर्ज और बाद में दे दी थी क्लीन चिट

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Hisar CIA Incharge : दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ी को घेरकर विवादों में आए हिसार सीआईए के इंचार्ज पवन कुमार की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही हैं। भले ही एसआईटी ने पवन कुमार को यह कहकर क्लीन चिट दे दी हो कि दुष्यंत चौटाला के काफिले में शामिल गैर कानूनी पायलट गाड़ी का चालक गाड़ी को लाभ प्रवाही से चला रहा था और उसे समझाने के लिए पवन कुमार ने गाड़ी को रुकवाया लेकिन अब पवन कुमार को लेकर पहले फतेहाबाद के गांव नाढोडी के हरपल की पत्नी सुमन बिश्नोई सामने आई और अब हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पवन कुमार पर प्रताड़ना, हत्या और उगाही जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। जो आप पवन कुमार पर लग रहे हैं उसे मामले में अब बुधवार को हाईकोर्ट में भी सुनवाई होने वाली है।

शुक्रवार को हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ी रुकवाने वाले इंस्पेक्टर पवन एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस घटना का वीडियो सामने आते ही 2023 का वह बहुचर्चित पुलिस हिरासत में मौत का मामला दोबारा गरमा गया है।

गवाही के बदले 70 लाख, फिर भी विरोध में गवाही मामले में तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा की एक महिला ने यहां तक कहा कि यह वीडियो बनाने के बाद उनकी जान को खतरा हो सकता है। वायरल वीडियो में महिला भावुक और डरी हुई नजर आ रही है। उन्होंने सीधे तौर पर इंस्पेक्टर पवन कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा- “मैं नहीं चाहती कि कोई और इस इंस्पेक्टर के अत्याचार का शिकार बने।

पवन की वजह से ही आज हरपाल का बच्चा अनाथ है, उसने हरपाल की हत्या कर दी थी। हालांकि इस वायरल वीडियो पर इंस्पेक्टर पवन कुमार का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है।

महिला का आरोप है कि पवन कुमार ने उनके पति रमेश कुमार को जेल के अंदर जाकर धमकी दी थी। महिला के अनुसार, “पवन ने रमेश से कहा था कि मुकदमा वापस ले लो, वरना तुम्हारी बीवी और बच्चों को भी झूठे केस में अंदर कर दूंगा।

महिला ने दावा किया कि उन्होंने आरटीआई (RTI) के जरिए पुख्ता सबूत जुटाए हैं कि इंस्पेक्टर बिना किसी आधिकारिक रिकॉर्ड के जेल में उनके पति को धमकाने पहुंचा था।

इससे पहले हिसार पुलिस की कस्टडी में जान गंवाने वाले फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी निवासी हरपाल सिंह बिश्नोई की पत्नी सुमन ने एक भावुक वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। सुमन ने इंस्पेक्टर पवन पर अपने पति की हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए खाकी की कार्यप्रणाली और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

अंगदान के मामले में जींद टॉप पर

मृतक हरपाल की पत्नी सुमन बिश्नोई ने वीडियो कहा, ‘ जो वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सीआईए स्टाफ का आफिसर पवन कुमार दिख रहा है, वह मेरा भी गुनहगार है।

महिला ने कहा, इसी ने मेरा घर उजाड़ा है और मेरे बेटे को बिना बाप का कर दिया। इन्होंने मेरे पति पर एनडीपीएस का झूठा मुकदमा लगाया और थर्ड डिग्री टार्चर देकर उनकी जान ले ली। एफआईआर (नंबर 981/04/सितंबर 2023) में इन पर धारा 302 और 34 लगी हुई है, फिर भी ये लोग अपनी यूनिफार्म और अथारिटी के साथ घूम रहे हैं। इन्हें सस्पेंड तक नहीं किया गया। हम मां-बेटे पिछले ढाई साल से जिंदा लाश की तरह घूम रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं है, सरेआम गुंडागर्दी है।’

बता दें कि 1 जुलाई, 2023 को हिसार पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने हुडा सेक्टर-3 (फतेहाबाद) में रहने वाले हरपाल सिंह को 5 किलो 800 ग्राम अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने हरपाल को बेरहमी से पीटा। कोर्ट में पेशी के दौरान हरपाल ने अपनी पत्नी को बताया था कि पुलिस वाले पानी में डुबोकर मार रहे हैं और 15-20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

इस टॉर्चर के कारण हरपाल को ब्रेन हेमरेज हो गया और वे कोमा में चले गए। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान 31 अगस्त 2023 को उनकी मौत हो गई थी।

हरपाल की मौत के बाद नाढोड़ी, बोस्ती, धांगड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी, चिंदड़, अयाल्की और भूना गांव के ग्रामीणों ने फतेहाबाद लघु सचिवालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया था।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परेशान करने पर कोच बर्खास्त

परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। भारी दबाव के बाद हिसार पुलिस ने आरोपित इंस्पेक्टर पवन और उसकी टीम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की, जिसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि, बाद में पुलिस ने जांच के नाम पर अपनी ही एफआईआर को कैंसिल कर दिया। इसके विरोध में हरपाल की पत्नी सुमन ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट पर स्टे ले लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होनी है।

#Haryana #Hisar #CIAinCharge #PoliceCustody #JusticeForVictims #HumanRights #NewsUpdate #PoliceAccountability #HaryanaNews #CustodyDeath #GovernmentOversight #RightsViolation #InvestigativeReport #LawEnforcement #Transparency #PublicOutcry #AccountabilityMatters #NewsCoverage #TrueCrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button