ताजा समाचारवायरलहरियाणा

चार आईएएस और एक आईपीएस समेत 18 अधिकारियों के तबादले

ऊर्जा, शहरी विकास, स्वास्थ्य और जिला प्रशासन जैसे अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Transfer of IAS and IPS : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस, एक आईपीएस समेत 18 अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। आईएएस के तबादलों में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी इस आदेश के तहत ऊर्जा, शहरी विकास, स्वास्थ्य और जिला प्रशासन जैसे अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
फेरबदल में ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े पदों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
आईएएस विक्रम को बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक पद पर बरकरार रखते हुए ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सचिन गुप्ता को रोहतक में एचएसवीपी का प्रशासक और अर्बन एस्टेट का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।
आईएएस विजय कुमार सिद्धप्पा भविकट्टी को राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अनिश यादव को हैफेड और इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

केंद्र सरकार करवाएगी हरियाणा में 58000 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण

जिला स्तर पर भी बड़े बदलाव

राज्य सरकार ने जिला प्रशासन में भी व्यापक फेरबदल किया है। कई एचसीएस अधिकारियों को एसडीओ (सिविल) के रूप में नई तैनाती दी गई है।
अमित कुमार-I को पुनहाना, वेद प्रकाश को डबवाली, भूपेंद्र सिंह को पलवल, अशवीर सिंह को बरवाला, संजय कुमार को बावल, हनी बंसल को फरीदाबाद और अंकित कुमार-II को गोहाना में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, वीरेंद्र चौधरी को कुरुक्षेत्र में जिला परिषद और डीआरडीए का सीईओ बनाया गया है।

युवा अधिकारियों को भी मौका

NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी ने की शादी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी भी पहुंचे
रेवती सुले की शादी में सजी सितारों की महफिल, राजनीति और ग्लैमर का दिखा अनोखा संगम

नई भर्ती के एचसीएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। ज्योति नागपाल को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट और सपना यादव को एचआईपीए (हिपा) गुरुग्राम में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

एक आईपीएस का तबादला 

हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए आईपीएस अधिकारी के तबादले और नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित हांडा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एआईजी/वेलफेयर, पुलिस मुख्यालय (PHQ) से स्थानांतरित कर एसपी/स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV& ACB), हरियाणा, पंचकूला के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।

दिल्ली और करनाल के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी एक सप्ताह में : मनोहर लाल

#Haryana #IAS #IPS #OfficerTransfers #GovernmentUpdates #PublicAdministration #HaryanaGovernment #LeadershipChanges #CivilServices #CareerMovements #AdministrativeReform #India #StateOfficials #Bureaucracy #HaryanaNews #PolicyChanges #Accomplishments #ServiceToNation #TransferNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button