ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

केंद्र सरकार करवाएगी हरियाणा में 58000 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण

देशभर में आवारा कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी पर केंद्र खर्च करेगा 3000 करोड़

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Stray dogs in Haryana : केंद्र सरकार ने हरियाणा में 58 हजार कुत्तों की नसबंदी और उनका टीकाकरण करने का फैसला किया है। प्रदेश में फिलहाल करीब 2.3 लाख आवारा कुत्ते हैं और केंद्र सरकार द्वारा 58000 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण से करीब 25% असर देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार ने यह फैसला पशु प्रजनन नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत किया है। केंद्र सरकार इस अभियान पर 3000 करोड रुपए खर्च करेगी।

NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी ने की शादी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी भी पहुंचे
रेवती सुले की शादी में सजी सितारों की महफिल, राजनीति और ग्लैमर का दिखा अनोखा संगम

हरियाणा में अब आवारा कुत्ते गलियों सड़कों व अन्य स्थानों पर नागरिकों को शिकार नहीं बना पाएंगे। भारत सरकार ने स्पैशल असिस्टेंस टू स्टेटस फॉर कैपिटल इन्वैस्टमैंट 2026-27 योजना के तहत पशुधन क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर, 2026 के बीच 58,000 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाना है। इस कार्य में शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पशुपालन विभाग और पंचायत विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। इस संबंध में पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा महानिदेशक कार्यालय ने पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि देश के सभी राज्यों को प्रोत्साहन राशि उनके प्रदर्शन और निर्धारित मानकों की पूर्ति के आधार पर प्रदान की जाएगी। इसके लिए देशभर में 3000 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है। योजना की स्कोरिंग प्रणाली के अनुसार लक्ष्य का 70 प्रतिशत से कम कार्य होने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। 70 से 80 प्रतिशत तक लक्ष्य पूरा करने पर 5 अंक और 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि पर 10 अंक मिलेंगे। इसके मद्देनजर हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि हरियाणा अधिकतम प्रोत्साहन सहायता प्राप्त कर सके।

पशुपालन विभाग ने संबंधित अधिकारियों से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में लगातार आवारा कुत्तों द्वारा नागरिकों पर हमला करते हुए बड़ी दर्दनाक घटनाओं को अंजाम देने के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। इस स्थिति को सरकार ने गंभीरता से लिया है, परिणामस्वरूप निर्धारित समयावधि में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नसबंदी व टीकाकरण का कार्यक्रम तय करना पड़ा है।

पशु जन्म नियंत्रण नियम 2023 के अनुसार चलाया जाएगा अभियान

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लायर शकील अंसारी गिरफ्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हथियार सप्लायर शकील अंसारी गिरफ्तार

महानिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा, विकास एवं पंचायत विभाग, राज्य के सभी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और सभी जिला आयुक्त/अध्यक्ष, नगर निगम और नगरपालिकाओं को पत्र जारी किया गया है। इसमें पशु जन्म नियंत्रण नियम-2023 के अनुसार आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण करने के निर्देश हैं।

प्रदेश में कुत्ते के काटने के मामले

प्रदेश में कुत्तों के काटने के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि पिछले 5 सालों में प्रदेश के सात जिलों में करीब 5 लाख लोगों को कुत्तों ने कहा था। पलवल में 78698, रोहतक में 88666, करनाल में 55329, झज्जर में 54262, अंबाला में 44735, कुरुक्षेत्र में 44133, गुरुग्राम में 42613 लोगों को कुत्तों ने काटने का काम किया। ऐसे में 25% कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी होने से आने वाले दिनों में प्रदेश में बड़ी राहत देखने को मिल सकती है। प्रदेश में प्रति वर्ष 1.43 लाख कुत्ते काटने की घटनाएं सामने आती है।

#HaryanaDogs #DogSterilization #VaccinationAwareness #AnimalWelfare #CentralGovernmentInitiative #PublicHealth #ResponsiblePetOwnership #CommunitySupport #StrayDogCare #PetHealth #HaryanaGovernment #AnimalRights #DogLovers #HealthyPets #CompassionForAnimals #VeterinaryCare #PetAdoption #DogRescue #SustainableSolutions #HaryanaInitiatives

दिल्ली और करनाल के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी एक सप्ताह में : मनोहर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button