ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा ने नगर निकाय चुनावों पर किया मंथन, उम्मीदवारों की घोषणा आज संभव

पार्टी ने संकल्प पत्र, उम्मीदवारों के नाम और स्थानीय मुद्दों पर की चर्चा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Local Body Election : हरियाणा में 10 मई को होने वाले तीन नगर निगमों, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने मेयर और चेयरमैन प्रत्याशियों के नामों पर मंथन पूरा कर लिया है। पार्टी आज अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

रविवार देर रात तक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में चली चुनाव समिति की बैठक में विभिन्न नगर निकायों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डा. सुधा यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, मंत्री अरविंद शर्मा, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री गौरव गौतम, मंत्री कृष्ण पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, धर्मबीर मिर्जापुर, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता सहित अनेक वरिष्ठ नेता व सभी जिलों के चुनाव प्रभारी, जिन-जिन जिलों में चुनाव हैं उनके जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के बीच प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संकल्प पत्र के लिए हुई बैठक का जिक्र करते हुए तय हुए बिंदुओं को भी सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर चुनावी छह जिलों, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला में बड़े स्तर पर रायशुमारी की गई है। श्री बड़ौली ने संगठन की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनआशीर्वाद से पूर्ण बहुमत के साथ निकाय चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

बैठक में सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम के मेयर पद के साथ-साथ रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन और पार्षद पदों के चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। इसके अलावा धारूहेड़ा, उकलाना और सांपला नगर पालिकाओं में भी चेयरमैन पद के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी ने इन सभी निकायों में चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रत्येक नगर निकाय की राजनीतिक स्थिति, स्थानीय समीकरण और संभावित जीत-हार के आकलन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी नेताओं ने अपनी-अपनी तैयारियों और जमीनी फीडबैक की रिपोर्ट पेश की, जिस पर वरिष्ठ नेताओं ने गहन मंथन किया।

बूथ मैनेजमेंट पर फोकस

हरियाणा कैबिनेट का फैसला, 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

साथ ही बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि स्थानीय स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही नगर निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सकेगी।

#HaryanaBJP #MunicipalElections #BJPdeliberates #CandidatesAnnouncement #HaryanaPolitics #ElectionUpdates #LocalElections #IndianPolitics #HaryanaNews #PoliticalStrategy #ElectionCampaign #VoteHaryana #DemocracyInAction #BJPLeadership #CityElections #PoliticsInHaryana #HaryanaCitizens #Election2023 #BJPCandidates #PoliticalDiscussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button