ताजा समाचारवायरलहरियाणा

लू रोक रही दिन के समय हरियाणा में लोगों की रफ्तार

चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, मेवात और पलवल जिलों में गर्म रात की चेतावनी भी जारी, 25 को बदलेगा मौसम

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा 

Haryana Weather Update : हरियाणा में लू के कारण दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। फरीदाबाद, भिवानी और नारनौल में अधिकतम तापमान 42 और 43 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। इस सीजन में यह पहला मौका है जब प्रदेश के तीन शहरों में तापमान एक साथ इतना ऊंचा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हिसार, सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर बाकी हरियाणा में लू चलने की संभावना है। प्रदेश के चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, मेवात और पलवल जिलों में गर्म रात की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 और 24 अप्रैल को भी लू परेशान करेगी लेकिन 25 अप्रैल को कुछ राहत मिल सकती है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में औसत 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार नारनौल में अधिकतम तापमान 42.0 और भिवानी में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 41.0, रोहतक में 40.3, हिसार में 39.6, करनाल में 39.5, जींद में 39.4 और मेवात में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल अंबाला में अधिकतम तापमान 38.8, सोनीपत में 38.5, चरखी दादरी में 38.4, सिरसा में 38.1, पलवल में 37.9, झज्जर में 37.6, रेवाड़ी में 37.8, यमुनानगर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में आज कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

प्रदेश में मौसम विभाग में आज रात के लिए चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, मेवात और पलवल में गर्म रात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में रात के समय तापमान ज्यादा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के आसपास दर्ज किया गया है। करनाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान नूंह में रात का तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। नारनौल में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इस समय रात का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए लेकिन रोहतक में यह 24.0, भिवानी में 26.5, चरखी दादरी में 24.3, फरीदाबाद में 27.1, पानीपत में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के बाकी इलाकों में रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है लेकिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में यह अलग-अलग बना रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। 25 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25 अप्रैल को ही हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 25 अप्रैल को हल्के बादल लोगों को लू से राहत देने का काम कर सकते हैं। 25 अप्रैल की रात से 27 अप्रैल तक हरियाणा में हल्की से माध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

#HeatWave #Haryana #DaytimeMovement #WeatherUpdate #Summer2026 #RisingTemperatures #HeatAlert #StayCool #HaryanaWeather #HeatSafety #HeatwaveImpact #OutdoorActivities #HaryanaInHeat #ClimateChange #WeatherConditions #StayHydrated #LocalNews #HeatEffects #CommunityResponse

हरियाणा कैबिनेट का फैसला, 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button