क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के बदमाश के साथ चंडीगढ़ पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार

सेक्टर 25 रैली ग्राउंड के पास हुई मुठभेड़, बहन के घर आया था बदमाश

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : चंडीगढ़ में आज सुबह हरियाणा के एक गैंगस्टर और चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद टीम ने गैंगस्टर को काबू कर लिया। बदमाश की पहचान मुकेश गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से पांच खाली खोल भी बरामद किए हैं।

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी
पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी

इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में आरोपी का पीछा कर उसे दबोचा। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है।

गैंगस्टर गोलू हथियार तस्कर भी है। उसने चंडीगढ़ में भारी संख्या में हथियार सप्लाई किए हैं। घायल होने के बाद आरोपी गोलू ने कहा कि गलती से पुलिस पर गोली चल गई।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

हाल ही में डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन को गैंगस्टरों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी देते हुए ऑपरेशन सेल में विशेष रूप से लगाया किया था। दो महीने पहले सेक्टर 39 जीरी मंडी चौक के पास भी इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन ने सेवक फार्मेसी पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी साबा गोबिंदगढ़ के शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बदमाश चंडीगढ़ में अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की।

आरोपी की तरफ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 3 राउंड बदमाश ने और 2 राउंड पुलिस ने फायरिंग की।

सिरसा में आकर गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा

इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस ने हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी हरियाणा का बदमाश है। वह चंडीगढ़ पुलिस का भी वाटेंड था।

#ChandigarhPolice #GangsterEncounter #HaryanaGangster #PoliceArrests #CrimeNews #ChandigarhNews #UnderWorld #GangCrime #LawEnforcement #CriminalsBehindBars #PoliceAction #PublicSafety #NewsReport #BreakingNews #JusticeServed #PoliceOperations #Gangsters #CrimeWatch #SafetyFirst #HaryanaPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button