ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में बढ़ रहा तापमान, कल से लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने एक दर्जन जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। कल दिन के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। रात का तापमान सामान्य से 2.1 और दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। रोहतक में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में अब ज्यादा गर्मी होने लगी है। प्रदेश में सबसे कम तापमान इंद्री में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान नारनौल में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जींद, सिरसा, रोहतक, करनाल, चरखी दादरी, अंबाला में रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में आग की घटनाओं से करोड़ों का नुकसान

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल गर्मी का असर लगातार बना हुआ है, लेकिन मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, इससे धूप की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन के समय पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति दोपहर में थोड़ी तेज हो सकती है। हालांकि यहां बारिश के ज्यादा संकेत फिलहाल नहीं हैं, लेकिन बदलती हवा की दिशा और बादलों की आवाजाही यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में मौसम कुछ राहत दे सकता है। फिलहाल लोगों को गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा तथा किसी प्रकार की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं 21 अप्रैल को चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। साथ ही 21 अप्रैल को रात के समय चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में कुछ स्थानों पर गर्म रात (वार्म नाइट) की स्थिति रहने की संभावना है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

भजनलाल को बदमाश बताकर फंसी भाजपा सांसद रेखा शर्मा

प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान हिसार में 41.1, करनाल में 40.7, नारनौल में 40.5, सिरसा में 41.0, जींद में 41.6, कैथल में 40.1, मेवात में 40.8, पलवल में 40.0 और सोनीपत में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला में 39.8 महेंद्रगढ़ में 39.9 पानीपत में 39.5 गुरुग्राम और झज्जर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यमुनानगर में सबसे कम 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि रेवाड़ी और चरखी दादरी में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। कल रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है जो इस सीजन में किसी भी क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा तापमान के मामले में सबसे अधिक है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान इंद्री में न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के नारनौल में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। जींद, सिरसा, रोहतक, करनाल, चरखी दादरी, अंबाला में रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। इन शहरों में रात बाकी लगेगी तुलना में काफी गर्म महसूस की गई है बाकी लाखों में भी साथ का तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ था। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में शराब के तापमान में भी और बढ़ोतरी हो सकती है।

तीन मेयर के लिए 29 उम्मीदवार मैदान में, कुल 735 ने भरे पर्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button