ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

बोले धीरे-धीरे कम हो रही है अदालतों में लंबित केसों की संख्या

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CJI Suryakant : देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा है कि पहले की तुलना में अदालतों में केस पेंडिंग रहने की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और आने वाले समय में इसमें और सुधार देखने को मिलेगा। जस्टिस सूर्यकांत आज भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए आए थे और पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले के समय में और अब के समय में काफी फर्क आया है और लगातार इसमें और सुधार हो रहा है धीरे-धीरे अदालतों में लंबित केसों की संख्या में कमी आ रही है।

राहुल गांधी के सवाल पर छात्रा का जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा हॉल
राहुल गांधी के सवाल पर छात्रा का जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा हॉल

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग न्यायधीशों के द्वारा अपने फैसले में नहीं होता, जबकि अन्य न्यायिक प्रणालियों में ये एक उपयोगी टूल है। एआई में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बिंदु हैं लेकिन इसमें कुछ अभी नकारात्मक पक्ष भी है। इसके लिए जरूरी प्रिवेंटिव स्टेप भी लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में एआई का प्रयोग होता है लेकिन जजमेंट देते समय एआई का प्रयोग नहीं होता। न्यायाधीश अपने विवेक के आधार पर फैसला देते हैं।

छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटी

भिवानी जिले के गांव प्रेमनगर स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने 500 के लगभग छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटी जिनमें 43 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 12 को पीएचडी डिग्रियां भी दी गई। इस मौके पर भारत के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के छात्रों के लिए सफलता के मापदंड ज्यादा सख्त होते हैं। इसके लिए उन्हें अधिक मेहनत और निष्ठा से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीण परिवेश के छात्रों के परिणाम बेहतर आए। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा भी उनके साथ मौजूद रहे।

रेखा शर्मा के बिगड़े बोल पर चंद्रमोहन बिश्नोई की भावुक अपील, सियासत में हर गलत लफ्ज़ का हिसाब देना पड़ता है

बंसीलाल से जुड़ा किस्सा याद किया

बंसीलाल की नगरी भिवानी और बंसीलाल के नाम पर बनी बंसीलाल यूनिवर्सिटी पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत ने बंसीलाल से जुड़ा एक किस्सा याद भी किया। बंसीलाल की सादगी की चर्चा करते हुए कहानी एक बार चौधरी बंसी लड़का उनके पास फोन आया और उन्होंने कहा कि मुझे सूर्यकांत से बात करनी है। उसे समय सीजेआई की पत्नी ने फोन उठाया था और फिर उनकी बात करवाई गई। उन्होंने कहा कि बंसीलाल बिल्कुल सीधे व्यक्ति थे।

 

भाजपा हरियाणा विधानसभा के अंदर और कांग्रेस और हरियाणा विधानसभा के बाहर कर रहे एक दूसरे की निंदा

1. #AIInJustice
2. #SuryakantInsights
3. #JusticeSystemReform
4. #ArtificialIntelligence
5. #JudgmentAndAI
6. #LegalTech
7. #FutureOfJustice
8. #EthicsInAI
9. #AIForGood
10. #JusticeAndTechnology

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button