ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रेखा शर्मा के बिगड़े बोल पर चंद्रमोहन बिश्नोई की भावुक अपील, सियासत में हर गलत लफ्ज़ का हिसाब देना पड़ता है

कुलदीप बिश्नोई ने लिखा, "हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे।"

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

MP Rekha Sharma Dispute : राज्यसभा सांसद और भाजपा नेत्री रेखा शर्मा भजनलाल और चंद्र मोहन बिश्नोई के खिलाफ बोलकर अब बुरी तरह से विवादों में घिर रही हैं। चंद्रमोहन बिश्नोई ने एक लीगल नोटिस देकर एक सप्ताह में सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है वहीं दूसरी ओर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट की है।

सोशल मीडिया पोस्ट में विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत, सम्मान और संघर्ष को याद करते हुए संदेश दिया है कि उनके परिवार ने हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से जनता की सेवा की है।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

विधायक चंद्रमोहन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई यह भावनात्मक पोस्ट अब जमकर वायरल हो रही है। यह पोस्ट एक कविता के रूप में डाली गई है जो इस समय काफी वायरल हो रही है।

पोस्ट में लिखा गया है.

इज़्ज़त को जो ललकारे, वो इतिहास नहीं लिख पाते,
भजनलाल जी जैसे नाम, हर जुबां पर ऐसे नहीं आते।
राजनीति में शब्दों की भी एक अपनी मर्यादा होती है,
वरना जनता हर गलत बयान का जवाब भी देती है।
हरियाणा की मिट्टी ने हमें सम्मान करना सिखाया है,
इसी धरती ने बड़े-बड़ों को सिर झुकाना सिखाया है।
जो विरासत पर उंगली उठाए, वो खुद ही छोटा पड़ जाता है,
क्योंकि नाम नहीं, काम और संस्कार ही याद रखा जाता है।
भजनलाल जी सिर्फ नाम नहीं, एक सम्मान की पहचान हैं,
हरियाणा के इतिहास में दर्ज एक अमर निशान हैं।
बोलने से पहले ज़ुबान की कीमत समझ लेनी चाहिए,
क्योंकि सियासत में हर गलत लफ्ज़ का हिसाब देना पड़ता है।

भाजपा सांसद के विवादित बयान के बाद अब सियासत सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। पंचकूला के विधायक चौ चंद्रमोहन ने सांसद रेखा शर्मा को एक ओर जहां लीगल नोटिस भेजा है, वहीं अब भावनात्मक पोस्ट के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला
केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला

सोशल मीडिया पोस्ट में चंद्र मोहन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत, सम्मान और संघर्ष को याद करते हुए संदेश दिया है कि उनके परिवार ने हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से जनता की सेवा की है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि इस तरह की टिप्पणियां न सिर्फ उनके परिवार बल्कि प्रदेश की राजनीतिक मर्यादा पर भी सवाल खड़ी करती हैं। इस पोस्ट को राजनीतिक जवाब के साथ-साथ एक भावनात्मक प्रतिक्रिया के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की छवि और सम्मान की रक्षा का संदेश दिया है।

फिलहाल, पंचकूला की राजनीति में यह मामला लगातार गर्मा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा सांसद इस नोटिस और बयानबाजी पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

चंद्र मोहन बिश्नोई के सोशल मीडिया पर पोस्ट से पहले सांसद रेखा शर्मा के भजनलाल पर बयान पर कुलदीप बिश्नोई व भव्य बिश्नोई भी सामने आए।
कुलदीप बिश्नोई ने एक्स हैंडल पर बिना किसी का नाम लिए लिखा, “हम समंदर हैं, हमें खामोश रहने दो, जरा मचल गए तो शहर ले डूबेंगे।”
उधर, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने लिखा, “बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।” यह मैं कुछ लोगों की अनुभवहीन और जनाधार-विहीन कार्यशैली के बारे में लिख रहा हूं। इसे किसी व्यक्ति विशेष से न जोड़ा जाए। भव्य बिश्नोई ने अपने एक बयान में कहा, दूसरों की मेहरबानी से राज्यसभा में बैठी है रेखा शर्मा। बड़े बुजुर्गों की इज्जत करनी नहीं आती इसलिए ऐसा बयान दिया है।

बता दें कि भाजपा सांसद ने पूर्व CM भजनलाल और चंद्रमोहन बिश्नोई पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इन्होंने बदमाशी करके इलेक्शन जीते। रेखा शर्मा ने कहा कि इस एरिया में भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन (कांग्रेस विधायक) की बदमाशी थी। बदमाशी करके इन्होंने इलेक्शन जीते थे। भाजपा सांसद के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई ने नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा। चंद्रमोहन बिश्नोई ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वह अदालत की शरण लेंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

1. #ChandramohanBishnoi
2. #RekhaSharma
3. #PoliticalAccountability
4. #EmotionalAppeal
5. #WordsMatter
6. #PoliticalDiscourse
7. #RespectInPolitics
8. #StandAgainstAbuse
9. #VoiceOfThePeople
10. #IntegrityInPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button