पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह
आधी सीटों पर नहीं आया कोई भी नामांकन

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Panchayat bye election : हरियाणा में 10 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर किसी प्रकार की कोई गहमागहमी नहीं है।

हरियाणा निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के आम चुनाव के साथ प्रदेश भर में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव करवाने का भी फैसला किया था। प्रदेश भर में इसके लिए इन चुनावों के साथ ही अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन प्रदेश भर में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के प्रति लोगों में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला है।
हरियाणा चुनाव आयोग ने प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की 588 सीटों पर मतदान करवाने के लिए अधिसूचना जारी की थी जिनमें से 290 निर्विरोध चुने गए हैं और 295 ऐसी सीटें हैं जहां पर एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रदेश भर में 10 मई को जिला परिषद की एक, पंचायत समिति की चार, सरपंच की 24 और पंच की केवल 28 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
एक जिप सदस्य, छह सरपंच व 275 पंच निर्विरोध चुने गए
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समिति की 588 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के मुताबिक 290 पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें एक जिला परिषद, आठ पंचायत समिति के सदस्य, छह सरपंच , 275 पंच शामिल हैं। इसके अलावा सरंपच की दो सीटों और पंच की 293 सीटों पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 10 मई को जिला परिषद की एक सीट, पंचायत समिति की चार, सरपंच की 24 और पंच की 28 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पंचायत समिति की कुल 12 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 8 निर्विरोध और 4 पर चुनाव होंगे।
वहीं, सरपंच के पद पर 32 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 6 निर्विरोध चुने गए, 24 पर चुनाव होंगे, और 2 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। पंच के पद पर सबसे अधिक सक्रियता यहां दिखी। 542 सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें से 275 निर्विरोध, 28 पर चुनाव होंगे, और 239 सीटों पर नामांकन नहीं हुआ। जिला वार आंकड़ा देखे तो हिसार में सबसे अधिक हलचल रही, जहां 64 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 39 निर्विरोध और 19 पर चुनाव होंगे। कैथल में 50 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, जिनमें 34 निर्विरोध और 15 पर चुनाव होंगे। सोनीपत में 53 पंच सीटों पर नामांकन हुआ, लेकिन 31 सीटों पर नामांकन नहीं मिला, जो सबसे अधिक है। पंचकूला में स्थिति उलट रही, यहां 23 पंच सीटों में से केवल 1 निर्विरोध और बाकी 22 पर नामांकन नहीं हुआ।
1. #PanchayatiRajElections
2. #ByElections2026
3. #VoterEngagement
4. #DemocracyInAction
5. #CivicParticipation
6. #LocalGovernance
7. #ElectionAwareness
8. #PoliticalDisinterest
9. #CommunityVoices
10. #EmpowerLocalLeadership