हरियाणा के आसमान पर छाए बादल, दिन का तापमान गिरा, गर्मी से राहत
आज तापमान में और गिरावट की संभावना

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीती देर रात प्रदेश के हिसार और सिरसा तथा आसपास के इलाकों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई है। आज सुबह नारनौल में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। सैटेलाइट इमेज में साफ देखा जा सकता है कि हरियाणा के ऊपर आसमान में बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज 11 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूह में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक का अनुमान है। इन जिलों में मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि देर रात सिरसा में बारिश दर्ज की गई है लेकिन मौसम विभाग की ओर से सिरसा जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के तापमान में औसतन 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भिवानी में तापमान पहले दिन के मुकाबले 5.0 और करनाल में 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अभी विक्षोभ का असर दो दिन और रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण से तेज धूप नहीं निकली और दिन के तापमान में गिरावट आई। रोहतक व फरीदाबाद को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
29 व 30 अप्रैल को भी इस विक्षोभ का असर रहेगा जिससे अंधड़ और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 30 अप्रैल को सिर्फ उत्तरी जिलों पर इसका प्रभाव दिखेगा। 30 अप्रैल या एक मई से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 2 व 3 मई को मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

प्रदेश के अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रोहतक में सबसे ज्यादा 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदाबाद के बोपानी में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान नारनौल में 40.0, हिसार में 39.6, नूंह और महेंद्रगढ़ में 39.7, चरखी दादरी में 39.1, गुरुग्राम में 39.3, पलवल में 38.8, सिरसा में 37.5, जींद में 38.9, अंबाला में 36.4, करनाल में 37.0, भिवानी में 38.0, झज्जर में 38.5, पानीपत में 36.1, रेवाड़ी में 38.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा की ज्यादातर हिस्सों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और आज दिन में तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।
1. #HaryanaWeather
2. #CloudySkies
3. #ReliefFromHeat
4. #CoolerDays
5. #HaryanaClimate
6. #WeatherUpdate
7. #SummerRelief
8. #NatureInHaryana
9. #TemperatureDrop
10. #HaryanaSky