हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई को मिला सेवा विस्तार
जेजेपी के साथ 15 अप्रैल से चल रहा है विवाद और कल महापंचायत में भी लगे थे आरोप

सत्य खबर हरियाणा
GJUST : हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसले में हिसार की गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई के कार्यकाल को अगले आदेशों तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई जननायक जनता पार्टी के साथ हाल ही में हुए विवाद के कारण सुर्खियों में थे और प्रदेश सरकार ने इस फैसले से साफ कर दिया है कि वह किसी के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं करेगी।

प्रदेश के राज्यपाल तथा हरियाणा के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने उनके कार्यकाल को विस्तार देने की अधिसूचना जारी कर दी है। राजभवन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई का वर्तमान कार्यकाल 2 मई को समाप्त हो रहा है। अगले आदेशों तक इसे बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह विस्तार आवश्यकता के तहत प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए दिया गया है। अधिसूचना में साफ किया गया है कि प्रोफेसर बिश्नोई तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक की नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती या फिर आगामी कोई सरकारी आदेश जारी नहीं होता।
यहां बता दें कि बीते सप्ताह से जननायक जनता पार्टी के साथ कुलपति नरसीराम बिश्नोई का विवाद चल रहा है और कल छात्र महा पंचायत भी हुई थी। जिसमें प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। छात्र महापंचायत में सरकार पर आरएसएस की विचारधारा को तो अपने का आरोप लगा था।
सरकार ने अपने इस फैसले से साफ कर दिया है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की दबाव में आकर किसी अधिकारी का तबादला नहीं करेगी।