मुख्यमंत्री के दौरे से पहले 15 भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित
नगर निकाय चुनाव में कर रहे थे पार्टी के खिलाफ काम

सत्य खबर हरियाणा
15 BJP Workers Expelled from Party : रेवाड़ी नगर परिषद और जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री के रेवाड़ी दौरे से पहले जिला रेवाड़ी बीजेपी ने अपने 15 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

पार्टी द्वारा जारी आदेश में जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें पूर्व चेयरमैन कॅवर सिंह, अंजली शर्मा, पूनम सतीजा, मनीष सैनी, राकेश बड़ीवाल, अनुराधा शर्मा, योगेश शर्मा, भवानी शंकर, बलवन्त राय कौशिक, नवीन सैनी, सुधीर स्वामी, मनीष टिकानिया, अमृतकला टिकानिया, पूर्व पार्षद बलजीत यादव तथा पूर्व चेयरमैन पूनम यादव शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन सभी पर नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम करने, अधिकृत उम्मीदवारों का विरोध करने और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त रुख अपनाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पार्टी संगठन को एकजुट और मजबूत संदेश देने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि चुनाव में किसी भी तरह की अंदरूनी कलह का असर न पड़े।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके चुनावी समीकरणों पर असर देखने को मिल सकता है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले की गई है, जिससे इसे एक बड़े “संगठनात्मक धमाके” के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गोकुलपुर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोकुलपुर आश्रम में शीश नवाने का मिला मौका, यह मेरा परम सौभाग्य है। यह स्थान हमारी सनातन संस्कृति, आस्थाओं और परंपराओं का जीवंत केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां का शिव मंदिर हमारे गौरवशाली संस्कृति का साक्षी है, मैंने भी भगवान शिव के चरणों में नमन किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर बाबा गिरधारी दास जी महाराज ने लंबे समय तक अपनी तपस्या और त्याग के बल पर हम सबको आलौकित करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि इस आश्रम को सेवा, साधना और समाज कल्याण का केंद्र बनाया जाना अत्यंत प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए बजट में 600 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। आश्रम में गौ माता की सेवा और सर्वेक्षण के साथ-साथ पशु अस्पताल भी चलाने की जानकारी मिली है।
नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा संतों और वीरों की भूमि है, हमारी संस्कृति में सेवा, त्याग और धर्म का विशेष स्थान है। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गई।
1. #HaryanaPolitics 2. #BJPHaryana 3. #RewariNews 4. #PoliticalExpulsion 5. #ChiefMinisterVisit 6. #HaryanaUpdates 7. #BJPWorkers 8. #PoliticalDrama 9. #HaryanaNews 10. #RewariPolitics 11. #BJPLeadership 12. #PartyDiscipline 13. #HaryanaBJP 14. #PoliticalReform 15. #HaryanaCurrentAffairs 16. #BJPExpulsion 17. #RewariUpdates 18. #HaryanaElections 19. #PoliticalTensions 20. #BJPInHaryana