ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : महिला को अपने मायके के राज्य में ही मिलेगा आरक्षण का लाभ, ससुराल में नहीं

हरियाणा निर्वाचन आयोग पहले ही कर चुका ऐलान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Reservation Dispute : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि विवाह के बाद दूसरे राज्य में बस जाने भर से किसी महिला को पति के राज्य की पिछड़ा वर्ग श्रेणी का लाभ नहीं मिल सकता। भले ही उस महिला की जाति भी वही हो। हाईकोर्ट ने इसी महत्वपूर्ण संवैधानिक सिद्धांत को दोहराते हुए राजस्थान मूल की एक महिला की हरियाणा में बीसी-बी प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की मांग खारिज कर दी।

एनएस राजा बने नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन संभालेंगे नौसेना की कमान, जानिए कौन हैं ये दो अधिकारी

जस्टिस जगमोहन बंसल ने स्पष्ट किया कि आरक्षण से जुड़ी जातीय स्थिति जन्म आधारित होती है और केवल विवाह के आधार पर राज्य बदलने से संबंधित सामाजिक श्रेणी का कानूनी लाभ स्वत: प्राप्त नहीं किया जा सकता। यह फैसला एकता यादव की याचिका पर सुनाया गया।

याचिकाकर्ता रेवाड़ी निवासी एकता यादव ने हाईकोर्ट में मांग की थी कि हरियाणा सरकार को उनका बीसी-बी प्रमाणपत्र नवीनीकृत करने और 10 अगस्त 2025 के कानूनी नोटिस पर निर्णय लेने का निर्देश दिया जाए। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि उनका दावा गलत तरीके से अस्वीकार किया गया।

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, विजय के समर्थन दावे से बढ़ा राजनीतिक घमासान

इस मामले की सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने कोर्ट को बताया कि 22 मार्च 2022 की राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार यदि कोई व्यक्ति एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित होता है, तो वह केवल अपने मूल राज्य में मान्य जाति श्रेणी का लाभ ले सकता है, न कि विवाह या प्रवास के आधार पर नए राज्य में उसी श्रेणी का दावा कर सकता है।सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिसूचना के पैरा 3(4) के अनुसार किसी अन्य जाति या वर्ग के व्यक्ति से विवाह कर लेने मात्र से किसी महिला की जातीय श्रेणी परिवर्तित नहीं होती। अदालत ने माना कि याचिकाकर्ता जन्म से राजस्थान की ओबीसी श्रेणी से संबंधित हैं, लेकिन हरियाणा में प्रवास के बाद वह वहां की बीसी-बी श्रेणी का लाभ नहीं ले सकतीं।

इसी आधार पर हरियाणा निर्वाचन आयोग पहले ही दूसरे राज्य से शादी कर हरियाणा आने वाली महिलाओं को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग का लाभ देने से इंकार कर चुका है।

हाईकोर्ट ने अपने पूर्व डिवीजन बेंच फैसले हरियाणा लोक सेवा आयोग बनाम श्वेता कश्यप का हवाला देते हुए कहा कि जाति व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होती है और विवाह के कारण उसमें परिवर्तन नहीं होता। यदि एक राज्य की महिला दूसरे राज्य के पुरुष से विवाह करती है, तो उसे पति के राज्य की आरक्षण नीति का लाभ नहीं मिल सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने एकता यादव की याचिका को खारिज कर दिया।

बंगाल में बीजेपी की जीत से विपक्ष में बढ़ी बेचैनी, अस्तित्व बचाने की चुनौती

1. #HaryanaHighCourt 2. #ReservationRights 3. #WomenEmpowerment 4. #ParentalState 5. #LegalDecisions 6. #HaryanaJudiciary 7. #WomenInLaw 8. #SocialJustice 9. #EqualOpportunities 10. #HaryanaWomen 11. #JudicialReform 12. #RightsOfWomen 13. #InLawsReservation 14. #HaryanaNews 15. #LegalAwareness 16. #WomenReservation 17. #StatePolicies 18. #HaryanaUpdates 19. #EmpowerWomen 20. #JusticeForWomen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button