हरियाणा के कैबिनेट मंत्री के विरोध के बावजूद कैसे BJP पार्टी में शामिल हुई मानेसर की मेयर
अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत सिंह एक बार फिर पड़े विरोधियों पर भारी

सत्य खबर हरियाणा
Joing of BJP : स्थानीय निकाय चुनाव के संकल्प पत्र के जारी करने के मौके पर भाजपा में अनेक लोगों ने शामिल होने का ऐलान किया। जिन लोगों को भाजपा में शामिल किया गया उनमें यूं तो पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि प्रमुख थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मानेसर की मेयर डॉक्टर इंद्रजीत कौर यादव तथा फरीदाबाद नगर निगम के तीन नगर पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की रही।
मानेसर नगर निगम की मेयर डॉक्टर इंद्रजीत कौर यादव को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की समर्थक माना जाता है। बताते हैं कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेयर के भाजपा में शामिल होने सर रोकने का प्रयास भी किया था। डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, BJP में मेरी एंट्री रोकने का कइयों ने प्रयास किया। मुझे राव साहब पर पूरा भरोसा था, उन्हें विरोधियों से निपटना आता है। वो जो चाहते हैं ,वही होता है। बता दें कि उन्होंने ‘राव साहब’ केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के लिए इस्तेमाल किया। साथ ही ‘रोकने वालों’ शब्द के जरिए इंद्रजीत के पार्टी और अहीरवाल में धुर विरोधी हरियाणा के मंत्री राव नरबीर की ओर इशारा किया। डॉक्टर इंद्रजीत कौर यादव मानेसर के नगर निगम चुनाव में भाजपा के सुंदरलाल यादव को हराकर मेयर बनी थी उसे समय भी उन्हें केंद्रीय मंत्री का आशीर्वाद हासिल था।

राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल की राजनीति में अपने कद को हाल ही में इस बात को लेकर भी साबित किया था कि भाजपा ने अपने संगठन के नेताओं को छोड़कर रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका प्रधान पद के लिए राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक उम्मीदवारों को टिकट देने का काम किया है। पहले टिकट आवंटन और अब मानेसर की नगर निगम की मेयर को भाजपा में शामिल करवाना इस बात का सूचक है कि अभी भाजपा में राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी कितना भी जोर लगा ले लेकिन उन्हें पछाड़ पाना इतना आसान नहीं है।
इसी प्रकार फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल करने वाले निर्दलीय पार्षदों ने अब सियासी रुख बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में तीनों पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान बल्लभगढ़ से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके राव रामकुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि बीजेपी में शामिल होने वाले तीनों पार्षद एक ही परिवार से हैं और तो और खास बात यह रही कि इन तीनों ने भाजपा प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल की थी, जिसके बाद इनकी जीत प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी। चर्चा का कारण यह भी है कि आमतौर पर एक परिवार से दो लोगों का निगम पार्षद बनना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन यहां तो एक ही परिवार से तीन लोग निगम पार्षद चुनकर सदन में पहुंच गए।
शहर के वार्ड नंबर 42 से दीपक यादव, वार्ड नंबर 43 से उनकी पत्नी रश्मि यादव और वार्ड नंबर 40 से उनके चचेरे भाई पवन यादव पार्षद चुने गए थे। तीनों ने एक ही चुनाव चिन्ह ‘वायुयान’ पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
दीपक यादव ने बताया कि उनका परिवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और विकास की सोच से प्रभावित है। इसी कारण उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने आग बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सबसे पहले अपने-अपने वार्डों का विकास और जनता की सेवा करना है।
इन लोगों के भाजपा में शामिल होने से उन लोगों को बड़ा झटका लगा है जो इनके मुकाबले पहले चुनाव हारे हैं।
1. #ManesarPolitics
2. #BJPLeadership
3. #HaryanaPolitics
4. #RaoInderjitSingh
5. #AhirwalInfluence
6. #PoliticalShift
7. #MayorInBJP
8. #OppositionChallenges
9. #HaryanaCabinet
10. #PoliticalDynamics
11. #LocalLeadership
12. #BJPExpansion
13. #ManesarMayor
14. #PoliticalAlliances
15. #HaryanaNews
16. #InderjitVsOpponents
17. #PoliticalStrategy
18. #BJPInHaryana
19. #LeadershipInPolitics
20. #ManesarUpdates