ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में आज 7 जिलों में आंधी तूफान की संभावना, अभी मौसम गर्म होने की संभावना नहीं

10 मई से एक ने पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश, हरियाणा में तापमान सामान्य से कम

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा का मौसम भी कूल-कूल बना हुआ है। IMD ने एक बार फिर हरियाणा में बारिश, आंधी और ओले का अलर्ट जारी किया है। हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में आज तूफानी बारिश हो सकती है। IMD ने हरियाणा में 6 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान सामान्य से कम रहेगा। कल (मंगलवार) यमुनानगर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। गलियों में लबालब पानी भर गया। हरियाणा में मंगलवार शाम फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत में जमकर बारिश हुई। नूंह और झज्जर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। बहादुरगढ़ में रास्तों पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। पंचकूला, गुरुग्राम, फतेहाबाद और कैथल में सुबह बूंदाबांदी हुई।

कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से निकालने के लिए BJP ने रेखा शर्मा को बनाया मोहरा : अभय चौटाला

10 मई से नया विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई को आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। उत्तरी और पश्चिमी जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। 8 मई को मौसम थोड़ा शांत पड़ेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही थमेगी नहीं। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की-बूंदाबांदी हो सकती है। 9 मई को बादलों का तांडव देखने को मिलेगा। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। हरियाणा और आसपास के इलाकों पर 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवात सक्रिय है। 10 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है, जिससे एक बार फिर हरियाणा के काफी इलाकों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

आंधी तूफान से भारी नुकसान

AJL प्लॉट आवंटन मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें

हरियाणा में पिछले दो-तीन दिनों से चल रहे हैं आंधी तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 12 जिलों में आंधी से 15 हजार से अधिक पेड़ टूट गए हैं। बिजली विभाग के मुताबिक, 16 जिलों में 5,173 खंभे व 340 ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे बिजली सप्लाई ठप रही। फतेहाबाद के टोहाना में पेड़ का टहना टूटकर गिरने से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी आदेश कुमार (29) की मौत हो गई। वे ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर थे। भिवानी में 100 फीट ऊंचा तिरंगा पोल दुकान पर गिर गया। 7 घरों की छत गिर गई। कई घर व इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। एक लड़की के सिर में चोट आई है। सोनीपत में 33 केवीए पावर हाउस में बीसीवी में ब्लास्ट हुआ। चरखी दादरी में पेड़ गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।यमुनानगर में फैक्ट्री की चिमनी शेड पर गिर गई। सिरसा में गोशाला के दो शेड उड़ गए। रोहतक में डेयरी की टिन की छत उड़ गई।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के अंबाला और हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ था। प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 31.2, हिसार में 33.9, नारनौल में 34.0, भिवानी में 35.0, चरखी दादरी में 33.8, गुरुग्राम में 34.1, झज्जर में 32.6, पानीपत, रेवाड़ी और करनाल में 31.8, नूंह में 32.7, सिरसा में 34.5, सोनीपत में 34.3, जींद में 32.6, पलवल में 31.7 और यमुनानगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जालंधर अमृतसर धमाकों के बाद हाई अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की बड़ी जांच
जालंधर अमृतसर धमाकों के बाद हाई अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की बड़ी जांच

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। प्रदेश के रोहतक में सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के रोहतक में दिन और रात के तापमान में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अंतर देखने को मिला है। इस दौरान अंबाला में 22.0, हिसार में 19.6, करनाल में 21.7, नारनौल में 19.0, गुरुग्राम में 18.0, भिवानी में 20.0, सिरसा में 18.8, चरखी दादरी में 21.9, जींद में 20.1, नूंह में 22.0, पलवल में 22.9, पानीपत में 21.0, रेवाड़ी में 20.7, सोनीपत में 20.2 और यमुनानगर में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button