हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को केंद्रीय भाजपा ने असम में दी बड़ी जिम्मेदारी
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री बोले, एक नारी के अपमान पर हुआ था महाभारत और कांग्रेस ने किया नारी जाति का अपमान

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए होने वाली बैठक में सह-प्रभारी के रूप में शामिल किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय आगामी राजनीतिक रणनीतियों और राज्य में नेतृत्व चयन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है।

इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने असम में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय भाजपा द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री को असम में सह प्रभारी के रूप में भेजे जाने से प्रदेश के मुख्यमंत्री का भाजपा की राजनीति में कद और मजबूत हुआ है।
इस बीच मंगलवार को कुरुक्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महाभारत युद्ध का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लेने का काम किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र विषय पर आयोजित सेमिनार में संबोधित करते हुए कहा कि यह विषय महत्वपूर्ण है। नारी सशक्त होगी तो ही समाज सशक्त बनेगा। इसी धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने सर्व मानवजाति के लिए ज्ञान का कर्म का संदेश दिया था।
उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध का कारण भी एक नारी का अपमान बना था। यह पावन भूमि हमें संदेश देती है जब न्याय की बात हो तो मौन नहीं बैठना चाहिए, निर्णय लेना जरूरी है। आज नारी सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाना जरूरी है। संसद में महिलाओं के अधिकारों को कूचलने का प्रयास किया गया।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले गुजरात को मॉडल बनाया। अब भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में गूंज रहा है। विकसित भारत के लिय भी 4 स्तंभों पर काम करने की बात कही थी । इसमे सबसे पहले महिला उसके बाद किसान और तीसरा युवाओं को रखा था। उन्होंने कहा कि हरियाणा से शुरू हुआ था बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान
चौथा गरीब को मजबूत करने की बात कही थी। 2014 में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान हरियाणा से ही शुरु किया था। आज कई पंचायतों में बेटियों की संख्या ज्यादा है। उन्होने कहा था बेटियां किसी पर निर्भर नहीं, वह आत्मनिर्भर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। सेना में, चिकित्सा क्षेत्र में, न्याय के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने जब नौकरी में सिफारिश को बंद किया तो आज योग्यता के दम पर महिला शक्ति आगे आ रही है। हर 20 किलोमीटर पर बेटियों को एक राजकीय महाविद्यालय बनाया गया है। हमने एक दिन का विशेष सत्र बुलाया था कि संसद में विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया था। इसी को लेकर हमने सत्र बुलाया, लेकिन विपक्ष आया ही नहीं बाहर ही बैठ गए।
1. #NayabSaini 2. #HaryanaCM 3. #BJPLeadership 4. #AssamResponsibility 5. #Kurukshetra 6. #WomenEmpowerment 7. #CongressInsult 8. #MahabharataLessons 9. #PoliticalResponsibility 10. #FemaleRespect 11. #HaryanaPolitics 12. #BJPInAssam 13. #WomenInPolitics 14. #CulturalHeritage 15. #PoliticalStatements 16. #EmpowerWomen 17. #LeadershipInAction 18. #HaryanaToAssam 19. #UnityInDiversity 20. #PoliticalDialogue