ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से निकालने के लिए BJP ने रेखा शर्मा को बनाया मोहरा : अभय चौटाला

कांग्रेस और भाजपा दोनों पर साधे निशाने, भूपेंद्र-दीपेंद्र पर विनेश का प्रयोग करने का आरोप

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Abhay Chautala : INLD सुप्रीमो अभय चौटाला ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा कुलदीप बिश्नोई को लेकर असहज महसूस कर रही है और उनसे निपटने तथा उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए रेखा शर्मा के जरिए माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बहुत साफ कहा कि भाजपा अब कुलदीप बिश्नोई को बोझ के रूप में देखने लगी है। अभय चौटाला करनाल में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों पर बराबर निशाने साधे। रेखा शर्मा के बयान को लेकर इनेलो सुप्रीमो ने कड़ी आपत्ति जलते हुए कहा कि जो व्यक्ति तीन बार मुख्यमंत्री रहा हो और अब इस दुनिया में नहीं है, उसके खिलाफ इस तरह के बयान देना बेहद अपमानजनक है। उन्होंने मांग की कि रेखा शर्मा को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

हरियाणा में तापमान अभी 40 से कम, चार दिनों में 45 की संभावना

विनेश फोगाट मुद्दे पर हुड्डा परिवार पर हमला

जुलाना से विधायक और पहलवान विनेश फोगाट के मामले में अभय सिंह चौटाला ने हुड्डा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब विनेश फोगाट न्याय की लड़ाई लड़ रही थीं, तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें कंधों पर बैठाकर केवल राजनीतिक फायदा उठाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय दोनों नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश की, लेकिन अब जब मुद्दा गंभीर है तो कांग्रेस चुप क्यों है। चौटाला ने कहा कि विनेश फोगाट आज अकेले अपनी लड़ाई लड़ रही हैं और यदि उनके साथ कुछ भी गलत हुआ तो इसका असर खेलों पर पड़ेगा, क्योंकि माता-पिता अपनी बेटियों को कुश्ती में भेजने से डरेंगे। अभय चौटाला ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि विनेश फोगाट जहां भी खुद को सुरक्षित महसूस करें, वहीं, उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाए। देश को आज भी अपनी इस ओलंपियन से उम्मीदें हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

आज 9 मई 2026 का पंचांग और राशिफल

बंगाल की राजनीति पर भी साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी अभय सिंह चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां वोट काटने का खेल हुआ है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनके साथ बदसलूकी की गई, जो लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है।

सोनीपत में इनेलो की जीत का दावा

राहुल बोले, भाजपा का टाइम पूरा होने वाला है जनता सब समझ चुकी है

सोनीपत में मीडिया से बातचीत के दौरान अभय सिंह चौटाला ने नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि INLD इस बार मजबूत स्थिति में है और पार्टी के उम्मीदवार शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी जनता के बीच झूठे वादों के साथ नहीं जा रही, बल्कि जमीनी मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनेलो पार्टी हजारों करोड़ के खोखले वादे नहीं कर रही। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बताए कि जो करोड़ों रुपए की ग्रांट आई, वह आखिर कहां खर्च हुई। चौटाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल में जनता से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस के अलग घोषणा पत्र को लेकर भी चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी केवल कागजी वादों तक सीमित है और जमीन पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। जनता अब इन पार्टियों के झूठे वादों को समझ चुकी है और इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।

1. #BJPExposed 2. #KuldeepBishnoi 3. #RekhaSharma 4. #AbhayChautala 5. #PoliticalPawn 6. #CongressVsBJP 7. #VineshPhogat 8. #BhupendraDeependra 9. #PoliticalManipulation 10. #HaryanaPolitics 11. #PartyExpulsion 12. #LeadershipCrisis 13. #PoliticalAllegations 14. #BJPStrategy 15. #ChautalaSpeaks 16. #UnityInPolitics 17. #PoliticalDrama 18. #HaryanaLeadership 19. #BJPAccountability 20. #PoliticalTactics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button