ताजा समाचारवायरलहरियाणा

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस और भाजपा ने पंचकूला में झोंकी ताकत

मनोज तिवारी बोले, जो लोग भगवान राम को नहीं मानते, उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है, रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस ने पंचकूला को आधुनिक शहर बनाया था, लेकिन भाजपा ने प्रॉब्लम सिटी बना दिया

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Panchkula Municipal Corporation Election : पंचकूला नगर निगम चुनाव में प्रचार के अंतिम क्षणों में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा राष्ट्रवाद, धार्मिक भावनाओं और जनकल्याणकारी वादों के सहारे चुनावी मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार, बदहाल व्यवस्था और अधूरे विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर भाजपा को घेर रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और तेज होती दिखाई दे रही है।

हरियाणा में तापमान अभी 40 से कम, चार दिनों में 45 की संभावना

भाजपा की ओर से दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल के समर्थन में सेक्टर-20 आशियाना कॉलोनी और सेक्टर-16 लेबर चौक में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने ठेठ भोजपुरी अंदाज में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

मनोज तिवारी ने कहा कि 7 मई को नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिन्दूर को अंजाम देकर देश की ताकत दिखाई है। कांग्रेस सबसे धोखेबाज पार्टी है। जब आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की, तब भी कांग्रेस इसे एक समुदाय से जोड़कर देखने से बचती रही। कुछ लोग कहते हैं कि राम नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं था। जो लोग भगवान राम को नहीं मानते, उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है। राम मंदिर निर्माण के दौरान मजदूरों के पैर धोकर प्रधानमंत्री ने श्रमिकों का सम्मान किया।

भाजपा सांसद ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह दी हुई थी। बंगाल में हिंदू महिलाओं के साथ अत्याचार हुए और शिकायत करने वालों को भी डराया गया। अब बंगाल में अत्याचारी सरकार का अंत हुआ है।

सभा के दौरान मनोज तिवारी ने गीत गाकर भी लोगों को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब सेवा है, सेवक हमको बनाए रखना। जीत के बाद घरों की मासिक किस्त 1803 रुपये से घटाकर 720 रुपये की जाएगी। साथ ही बिजली-पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

आज 9 मई 2026 का पंचांग और राशिफल

चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगाने का भी प्रयास किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के करीबी माने जाने वाले धर्मपाल गुज्जर मट्टावाला, सुदेश रानी और राजेंद्र साहनी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

ट्रिपल इंजन सरकार लूट का एटीएम : सुरजेवाला

Panchkula Mayor Election 2026

दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को विफल और भ्रष्ट बताते हुए आक्रामक रुख अपनाया। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस ने पंचकूला को योजनाबद्ध आधुनिक शहर के रूप में बसाया था, लेकिन भाजपा ने इसे प्रॉब्लम सिटी बना दिया। ट्रिपल इंजन सरकार ने पंचकूला को विकास का मॉडल बनाने के बजाय लूट का एटीएम बना दिया है। घोटालों की सुई सीधे भाजपा नेताओं की तरफ इशारा कर रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।

राहुल बोले, भाजपा का टाइम पूरा होने वाला है जनता सब समझ चुकी है

कांग्रेस नेता ने शहर में बढ़ती गंदगी, कूड़ा प्रबंधन की समस्या, आवारा पशुओं, बंदरों और कुत्तों के आतंक को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वादे सिर्फ जुमलों के मकान साबित हुए हैं। घग्घर नदी सौंदर्यीकरण, झील और वॉकवे निर्माण के दावे मुंगेरी लाल का सपना हैं। पंचकूला को मोहाली की तरह आईटी, मेडिकल और एजुकेशन हब बनाने में सरकार पूरी तरह विफल रही। अब जनता तय करेगी कि उसे झूठ और घोटालों की राजनीति चाहिए या विकास और जनहित की सोच वाली कांग्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button