गोकुल सेतिया ने बृजेंद्र सिंह के खिलाफ डाली पोस्ट, समर्थकों ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ
एक ने पूछा, राज्यसभा में वोट कैंसिल करने के कितने लिए, दूसरे ने कहा, भैंस खुद का रंग कोनी देखै अर छतरी देख के बिदकै।

सत्य खबर हरियाणा
Rahul Gandhi’s Haryana visit : राहुल गांधी आज शुक्रवार को गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट होकर खड़ी दिखाने का प्रयास करेगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह इस सद्भाव यात्रा में पहली बार शामिल होंगे। कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला पहले भी इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। जब यात्रा दिवाली पहुंची थी तब कैप्टन अजय यादव ने भी इसमें भाग लिया था।

एक ओर जहां कांग्रेस राहुल गांधी के सामने एकजुटता का प्रदर्शन करने वाली है, वहीं सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया कांग्रेस की एकजुटता को तार-तार कर रहे हैं।
आज अल सुबह उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, बीजेपी की मलाई खाके दाडी बड़ालो, फिर राहुल गांधी को बुलालो, फिर बाक़ी कांग्रेसियों को नीचा दिखाओ। ये तो हमारा नेता राहुल गांधी नरम दिल का है। भाई की जगह बीजेपी वाले होते तो मलाई चाटके आने वालों को औक़ात दिखा देते।

गोकुल सेतिया की इस पोस्ट को 1600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 382 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। 24 लोगों ने इसे शेयर किया है। अगर बात की जाए इस पोस्ट पर आने वाले कमेंट की तो अधिकांश लोगों ने गोकुल सेतिया के इस बयान को कांग्रेस के लिए नुकसानदायक माना है और उन्हें सलाह दी कि वह आपसी मतभेदों को छोड़कर कांग्रेस की लड़ाई लड़ने का काम करें।
संतोष बेनीवाल नामक एक महिला ने लिखा है, गोकुल भाई, राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अपने ही परिवार के लोगों को सार्वजनिक मंच पर नीचा दिखाना कांग्रेस की परंपरा और विचारधारा दोनों के खिलाफ है। कांग्रेस हमेशा भाईचारे, सम्मान और लोकतांत्रिक सोच की राजनीति करती आई है। यही कारण है कि हमारे नेता राहुल गांधी जी हर कार्यकर्ता की बात सुनते हैं और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।
अगर किसी साथी से नाराज़गी या असहमति है तो उसे संगठन के भीतर बैठकर सुलझाना चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें केवल विरोधियों को फायदा पहुंचाती हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर करती हैं। भाजपा की राजनीति लोगों को बांटने और अपमानित करने की हो सकती है, लेकिन कांग्रेस की ताकत हमेशा प्रेम, सम्मान और एकता रही है।
आज हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह व्यक्तिगत कटाक्ष और आपसी खींचतान से ऊपर उठकर जनता के मुद्दों पर आवाज़ बुलंद करे किसानों की परेशानी, युवाओं की बेरोज़गारी, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई और गांवों के विकास जैसे असली सवालों पर लड़ाई लड़े। जनता हमसे परिपक्व राजनीति और मजबूत नेतृत्व की उम्मीद करती है, न कि आपसी विवादों की।
नेता वही बड़ा होता है जो संगठन को जोड़ने का काम करे, टूटने का नहीं। इसलिए समय की मांग है कि हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करें, कार्यकर्ताओं का सम्मान करें और जनता के विश्वास को और मजबूत बनाएं।”
मेरा हरियाणा मेरी शान नामक एक फेसबुक यूजर ने लिखा, आप हमारे लिए बहुत ही आदरणीय हो भाई जी। एक दूसरे पर कटाक्ष नहीं करना चाहिए। आओ मिलकर साथ चले हम। कांग्रेस पार्टी का हाथ भाईचारे के साथ।
पुनीत कंडोला ने कहा, चलो कोई ना वो तो साधारण लोग हैं, अब अपनी बताओ राज्यसभा में वोट कैंसिल करने के कितने लिए…पता तो चले आजकल विधायकों का कलेक्टर रेट क्या चल रहा है?
अरुण कामरा नामक एक फेसबुक यूजर ने लिखा, इतनी नीचे दर्जे की लड़ाई शोभा नहीं देती आपको विधायक जी , मलाई न सही दूध अब भी मिलता ही रहता उनको अगर छोड़ के न आते तो भी, हाथ तो बीजेपी आज भी नहीं डाल सकती, उन पर आपके वेल विशर हैं तभी कमेंट कर दिया, सीनियर लीडरों की लड़ाई का मोहरा आपको नहीं बनना चाहिए, अच्छा काम कर रहे हैं आप सिरसा में, और उम्मीद है आगे भी करते रहेंगे लेकिन पार्टी को कमजोर नहीं दिखने देना चाहिए।
मनोज पूनिया नामक एक व्यक्ति ने लिखा, सेतिया shab आपका परिवार भी कभी बीजेपी में था न्यू थाम आपस में लड़े जायेंगे तो जीत लिए बीजेपी से 2047 तक। थारा दोनों का कुछ नहीं बिगड़ना थाम दोनों तगड़ी राजनीतिक फैमिलीज से हो but जो थारा साथ वर्कर्स है वो बुढ़े हो लिए राज की बाट देख कर सो इतने मुद्दे है इतनी कमियां है सरकार में वो उठाओ और बच्चों की तरह लड़ना बंद करो इब थाम निगम का इलेक्शन है उसमें कर लो मेहनत फेर वोट चोरी ओर evm ने उठाए फिरोगे। कल तक थम भी बीजेपी में थे और वो भी साल दो साल का फर्क से आगे पीछे ज्वाइन करी है थम ने कांग्रेस इब क्यों खासिये पाड़ रहे आपस में।
वा कहावत साची है
भैंस खुद का रंग कोनी देखै अर छतरी देख के बिदकै।
लायन कृष्ण मेहता ने लिखा, आदरणीय सेतिया जी,
जनता ने आपको अपनी उम्मीदों और विश्वास के साथ अपना प्रतिनिधि चुना है। आपकी पहचान एक कर्मठ, जुझारू और ईमानदार नेता की है। नेतृत्व की असली शक्ति बातों को तूल देने में नहीं, बल्कि उन्हें सुलझाने में होती है।
मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि आपसी कलह और जुबानी जंग के बजाय अपना पूरा ध्यान विकास के बड़े मुद्दों पर केंद्रित करें। जब क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी और आपके कार्य धरातल पर दिखेंगे, तो विरोधियों के पास बोलने के लिए शब्द ही नहीं बचेंगे। इंसान का व्यक्तित्व नहीं, उसका ‘काम’ बोलता है। जनता आपसे बहुत उम्मीदें रखती है; , लोकहित को सर्वोपरि रखकर एक नई मिसाल पेश करें।”
1. #HaryanaPolitics 2. #GokulSetia 3. #BrijendraSingh 4. #CongressUnity 5. #PoliticalSolidarity 6. #HaryanaCongress 7. #SupportGokulSetia 8. #MLAStand 9. #HaryanaVoices 10. #PoliticalDebate 11. #CongressLeadership 12. #HaryanaSupport 13. #UnityInDiversity 14. #PoliticalAllegiance 15. #HaryanaNews 16. #CongressInAction 17. #VoiceOfThePeople 18. #HaryanaDemocracy 19. #PoliticalEngagement 20. #HaryanaLeadership