लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किश्त जारी, सीएम नायब सैनी ने चंडीगढ़ से वितरित की लाभ राशि
9.76 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 205 करोड़; छात्रवृत्ति-गैस सब्सिडी की राशि भी भेजी

सत्य खबर हरियाणा
Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। सीएम ने कहा कि आज लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त जारी की गई है। इस योजना के तहत 9 लाख 76 हजार लाभार्थी बहनों के खाते में 205 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई है।

अनुसूचित जाति बीसी और एससी समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति को केंद्र के राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के साथ जोड़ा गया है। 64 हजार 923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया। वहीं दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड 29 लाख रुपये की राशि खाते में भेजी गई। 11 लाख 23 हजार बहनों के खाते में गैस सिलिंडर की सब्सिडी के 38 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि भेजी गई।
हरियाणा में सबसे गरीब परिवारों (1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय) को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई ‘अंत्योदय’ योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (मेले), दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु), अंत्योदय परिवार परिवहन योजना, और डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना प्रमुख हैं।
खरीफ 2025 फसल नुकसान के 370 करोड़ 52 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित की गई। यह राशि 150,583 किसानों के खातों में डाली गई। सीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराब का 9 हजार 888 करोड रुपये के बीमा क्लेम दिए गए। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के 5296 किसानों को 38 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि वितरित की गई। आज जारी की गई राशि को मिलाकर 196 करोड़ 3 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
चालू रबी सीजन की एमएसपी पर खरीदी गई फसलों के जे-फार्म किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजने के लिए एप की शुरुआत की गई है। अब किसानों को अपना J-Form लेने के लिए आढ़तियों के पास भी नहीं जाना होगा। ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की गई। इस सिस्टम से समय की बचत के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। अब तक 82 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसानों को अब तक 16 हजार 481 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री ने 18 विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में 1146 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि डाली। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के 64,923 विद्यार्थियों को 100 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया।
1. #LadoLaxmiYojana 2. #HaryanaGovernment 3. #CMNayabSaini 4. #WomenEmpowerment 5. #FinancialAssistance 6. #ChandigarhDistribution 7. #SeventhInstallment 8. #HaryanaDevelopment 9. #SocialWelfare 10. #EmpoweringWomen 11. #HaryanaNews 12. #GovernmentInitiative 13. #WomenInHaryana 14. #LadoLaxmiBenefits 15. #HaryanaProgress 16. #SupportForWomen 17. #HaryanaCM 18. #WomenSupport 19. #FinancialEmpowerment 20. #HaryanaSchemes