ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की

रेवाड़ी और धारूहेड़ा से राव इंद्रजीत सिंह के समर्थकों को मिला टिकट

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

2nd List of BJP : आखिरकार भाजपा ने आज सुबह अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ लंबी बैठक की। आगामी स्थानीय चुनावों के महत्व को देखते हुए, उम्मीदवारों के चयन में जमीनी फीडबैक और जिताऊ क्षमता को प्राथमिकता दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से हरी झंडी मिलने के तुरंत बाद प्रदेश इकाई ने यह सूची सार्वजनिक की। सांपला में प्रवीन कोच, रेवाड़ी में विनीता और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा का मौका मिला है। वहीं बीजेपी ने बीते दिन बुधवार को तीन नगर निगम प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। पंचकूला में श्यामलाल बसंल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला में अक्षिता सैनी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

तीन दिन चली मैराथन बैठकों के दौर के बाद आखिरकार भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पंसद के दोनों चेहरों पर अपनी मोहर लगा दी। रेवाड़ी में पूर्व चेयरमैन विनिता पीपल और धारूहेड़ा में निवर्तमान नगर पालिका उपप्रधान अजय जागड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब इनका मुकाबला रेवाड़ी में कांग्रेस की निहारिका और धारूहेड़ा में कुमारी राज के साथ होगा।

रेवाड़ी में डॉ. हर्षा निंबल और उषा कांटीवाल अंतिम समय पर संगठन की पंसद के चेहरे बनकर राव इंद्रजीत सिंह समर्थक विनिता पीपल को टिकट की जंग में कड़ी चुनौती देती रही। अंत में विनिता पीपल बाजी मारने में सफल रही।

विनीता पीपल राव इंद्रजीत सिंह के साथ 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थी और 2016 में भाजपा के समर्थन से वह नगर परिषद की चेयरमैन चुनी गई थी। वर्तमान में रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है और विनीता पीपल जाटव समाज से आती हैं और परिवार पुराने समय से रामपुर हाउस से जुड़ा हुआ है।

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

अगर रेवाड़ी नगर परिषद की बात करें तो इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता राजवंत दाहिनवाल ने अपनी पत्नी डॉक्टर मीनू दाहिनवाल को निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महाद्वीप सुचित्रा भी निर्दलीय चुनाव लड़ने के मूड में दिखाई देती है और इस सभी के बारे में अंतिम फैसला अगले एक-दो दिन में होने की उम्मीद है।

भाजपा ने आज पंचकूला नगर निगम के निगम पार्षद पद के उम्मीदवारों, सांपला नगर पालिका के वार्ड प्रत्याशियों और रेवाड़ी नगर परिषद के नगर पार्षद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। भाजपा की एक और सूची आज शाम तक आने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें उकलाना नगर पालिका अध्यक्ष के पद के उम्मीदवार के साथ-साथ कुछ अन्य निगम पार्षदों और पालिका पार्षदों के उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।

#Haryana #BJPLocalElections #BJP #LocalBodyElections #HaryanaPolitics #Election2026 #BJPUpdates #PoliticalNews #IndiaElections #VoterAwareness #ElectionsMatter #DemocracyInAction #LocalGovernance #ElectionCampaign #HaryanaNews #SecondList #PartyAffiliations #CivicEngagement #VoteSmart

अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया
अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button