नगर पालिका सचिव रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
ठेकेदार के 16 लाख के बिल पास करने के लिए मांगे थे 32000

सत्य खबर हरियाणा
Municipal Secretary Arrested Red-Handed : एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम में जिले के उचाना कस्बे में रेड करके उचाना नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को 32 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने अशोक दांगी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि एक ठेकेदार सुरेंद्र के उचाना पालिका में 16 लाख रुपए के बिल बकाया थे। इन बिलों के भुगतान के लिए नगर पालिका सचिव अशोक डांगी ने 2% के हिसाब से 32 हजार रुपए की मांग की थी। ठेकेदार ने एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार से संपर्क स्थापित किया। ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाते हुए तुरंत कार्रवाई की और ठेकेदार को नोटों पर पावडर लगाकर दे दिए। जैसे ही ठेकेदार ने पालिका सचिव को पैसे दिए उसने इशारा किया और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब ब्यूरो की टीम ने पालिका सचिव के हाथ धुलवाए तो वह लाल हो गए।
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें आज ही इस मामले में शिकायत मिली थी और ब्यूरो ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पालिका सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
#Haryana #Jind #Uchana #MunicipalSecretary #Bribe #Corruption #AntiCorruption #LawEnforcement #Justice #Transparency #Accountability #CrimeNews #GovernmentCorruption #PublicIntegrity #EthicsInGovernment #BriberyScandal #LegalAction #FightCorruption #CivicResponsibility #HaryanaNews