पोक्सो एक्ट में पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, दंपति ने नाबालिक बेटी के साथ खाया जहर
सुसाइड नोट में कई पुलिस अधिकारियों और कई अन्य नागरिकों के नाम शामिल

सत्य खबर हरियाणा
Suicide Attempt : हरियाणा पुलिस का नारा है सेवा, सुरक्षा और सहयोग लेकिन कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट के मामला 2 महीने पहले दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने और आरोपियों द्वारा लगातार पीड़ितों को धमकियां देने से आहत होकर एक दंपति और उनकी नाबालिक बेटी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
नाबालिग बेटी से जुड़े पॉक्सो मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से हताश दंपति द्वारा अपनी मासूम बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना से हर कोई हैरान है। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
फेसबुक लाइव पर दी थी चेतावनी
पीड़ित दंपति ने सोमवार को फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लाइव वीडियो में हताश दंपति ने पुलिस प्रशासन को शाम 4 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे अपनी बेटी के साथ सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे।
पुलिस और स्थानीय लोगों पर मिलीभगत का आरोप
दंपति ने फेसबुक लाइव के दौरान पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उनके द्वारा परिवार को बार-बार धमकियां दी जा रही हैं और गाली-गलौज की जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों और पुलिस की निष्क्रियता से टूटकर परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम शामिल
आत्महत्या का प्रयास करने से पहले दंपति ने एक सुसाइड नोट भी तैयार किया और उसे फेसबुक पर पोस्ट किया। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए कई लोगों और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
#HaryanaNews #Kurukshetra #POCSOAct #ChildProtection #JusticeForChildren #SafetyFirst #MinorRights #FamilyTragedy #LegalAwareness #PoliceAccountability #ChildSafety #CommunitySupport #MentalHealthAwareness #TragicIncident #SocialJustice #ProtectOurChildren #AwarenessCampaign #HaryanaPolice #ChildWelfare #SupportForFamilies