दुष्यंत चौटाला के मानहानि केस में साकेत कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
जस्सी पेटवाड़ ने कहा था, दुष्यंत बीजेपी के साथ नहीं होते तो किसान शहीद नहीं होते

सत्य खबर हरियाणा
Dushyant Chautala V/s Jassi Petwar : दिल्ली की साकेत कोर्ट में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में सुनवाई हुई।

चौटाला ने अदालत से सोशल मीडिया पर मौजूद कथित अपमानजनक सामग्री को तुरंत हटाने, आगे ऐसी बयानबाजी पर रोक लगाने और हर्जाने की मांग की है। सुनवाई के दौरान चौटाला के वकील प्रतीक सोम ने दलील दी कि बिना किसी सबूत के उन पर किसानों की मौत और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी डिजिटल छवि को भारी नुकसान हुआ है।
वहीं, बचाव पक्ष ने इन टिप्पणियों का बचाव करते हुए इन्हें ‘राजनीतिक भाषण’ का हिस्सा बताया और कहा कि पूरे संदर्भ में देखने पर कोई मानहानि नहीं बनती।
दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद साकेत कोर्ट ने अंतरिम रोक (इंजंक्शन) की अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब इस मामले में 20 मई को अपना आदेश सुनाएगी।
बता दें कि नारनौंद से विधायक जस्सी पेटवाड़ ने दुष्यंत चौटाला को 750 किसानों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि अगर दुष्यंत चौटाला बीजेपी के साथ नहीं होते तो किसान शहीद नहीं होते। उन्होंने यह भी कहा था कि दुष्यंत चौटाला खुद को देवीलाल से बड़ा नेता मानते हैं, जबकि उन्होंने सीट सौदेबाजी से जीती थी।
असल में विवाद उस समय शुरू हुआ था जब दुष्यंत चौटाला ने यह कहना शुरू किया कि अगर कांग्रेस ठीक उम्मीदवारों को मैदान में उतरती तो आज भाजपा की सरकार नहीं होती। उन्होंने नारनौंद के वर्तमान कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को भी सही उम्मीदवार नहीं माना था। इसके बाद नारनौंद के विधायक ने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बयानबाजी शुरू की जिसको लेकर दुष्यंत चौटाला कोर्ट पहुंचे थे।
अब इस मामले में 20 मई को अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है।
1. #HaryanaPolitics 2. #DushyantChautala 3. #DefamationCase 4. #SaketCourt 5. #FarmersRights 6. #JusticeForFarmers 7. #PoliticalAccountability 8. #BJPAndFarmers 9. #HaryanaNews 10. #CourtVerdict 11. #JassiPetwad 12. #FarmersMartyrdom 13. #PoliticalDebate 14. #HaryanaFarmers 15. #LegalBattle 16. #DefamationLawsuit 17. #HaryanaUpdates 18. #PoliticalDefamation 19. #FarmersStruggle 20. #HaryanaCurrentAffairs