क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पानीपत में कांग्रेस नेता और जींद में एक डॉक्टर से मांगी करोड़ की रंगदारी

बदमाशों ने कहा, पैसे दो पर परिवार को गोली मार देंगे

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Threat call : पानीपत सेक्टर-18 निवासी कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से विदेशी नंबर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। एक बार कॉल न उठाने पर उनके नंबर पर व्हाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये मांगे गए हैं। पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सचिन कुंडू पानीपत में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वह ग्रामीण विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उधर, धमकी भरी कॉल आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच की जा रही है।

कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह बोले, मुख्यमंत्री का नाम नायब और काम नायाब

सचिन कुंडू ने थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उनके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। लेकिन, वह कॉल नहीं उठा पाए। इसके बाद शाम को चार बजकर 12 मिनट पर उनके व्हाट्सएप वॉयस मैसेज आया जिसमें पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। सचिन कुंडू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर ने सचिन कुंडू की शिकायत पर आरोपी महेन्द्र डेलाणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 308(4) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच और कार्रवाई ASI सोनू को सौंपी गई है। पुलिस ने महेंद्र डेलाणा के खिलाफ केस दर्ज किया है। डेलाणा मूलरूप से राजस्थान का है और लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।

जींद में डॉक्टर से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

मुख्यमंत्री ने किया सोनीपत में यमुना की सफाई का वायदा, महिला आरक्षण के नाम पर कांग्रेस को जमकर कोसा

जींद शहर के एक अस्पताल के संचालक डॉक्टर से व्हाट्सएप कॉल करके बदमाशों द्वारा 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यह फोन कॉल व्हाट्सएप के माध्यम से शुक्रवार शाम को 4 से 5 बजे तक आई। बदमाशों ने पैसे नहीं देने पर डॉक्टर को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पहले भी आ चुकी धमकी भरी कॉल

पानीपत के अंसल निवासी भाजपा नेता डॉ. गौरव श्रीवास्तव को वॉट्सएप पर धमकी भरी कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को रणदीप मलिक बताते हुए कहा कि उसके पास डॉक्टर के परिवार, घर और उनके क्लीनिक की पूरी जानकारी है। अगर 5 करोड़ रुपए नहीं दिए तो परिवार समेत गोलियां मार देंगे। डॉ. गौरव पानीपत निगम में मनोनीत पार्षद भी हैं।
फतेहपुरी चौक स्थित मिट्ठन स्वीट्स के मालिकों को मिली है। दुकान मालिक रजनीश और योगेश को भी वॉट्सएप कॉल के जरिए धमकाया गया। रणदीप मलिक ने उनसे भी 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रजनीश के अनुसार, रणदीप ने कहा- चालाकी करने की कोशिश न करें और चुपचाप रकम का इंतजाम करें।
इसराना निवासी सुक्रमपाल को 24 मार्च 2026 को उन्हें वॉट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसमें उसने 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहा। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया।
सुक्रमपाल के अनुसार, धमकी देने वाले ने कहा- अगर जल्द ही रुपए नहीं दिए गए तो बड़ी वारदात करेंगे। सुक्रमपाल ने इसराना थाना पुलिस को मामले की सूचना दी है। सुक्रमपाल का गुरुग्राम में एक शोरूम है,जो किराए पर दिया हुआ है। साध ही कई एकड़ कृषि भूमि भी है।
24 मार्च की शाम 4:41 बजे इसराना के ही एक अन्य निवासी हरेन्द्र को भी सुक्रमपाल की तरह की धमकी मिली। हरेन्द्र को वॉट्सएप कॉल पर ही धमकी मिली। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताया। हरेंद्र के अनुसार, कॉल कटने के बाद बदमाश ने वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर धमकी दी कि अगर पैसा नहीं पहुंचा, तो उसे गोलियों से भून दिया जाएगा।

1. #PanipatExtortion 2. #JindCriminals 3. #SafetyFirst 4. #JusticeForVictims 5. #CrimeAwareness 6. #ProtectOurFamilies 7. #StopExtortion 8. #LawAndOrder 9. #CommunitySafety 10. #SpeakUpAgainstCrime 11. #CriminalThreats 12. #PanipatNews 13. #JindUpdates 14. #PublicSafety 15. #EndViolence 16. #SupportVictims 17. #StandAgainstCrime 18. #ProtectOurCommunity 19. #JusticeMatters 20. #SafeSociety

कुलदीप बिश्नोई बोले, कागज के टुकड़ों वाले नोटिस से कुलदीप बिश्नोई डरने वाला नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button