5000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
हत्या और दूसरे मामलों में था पुलिस को वांछित

सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter in Kaithal : कैथल जिले के पूंडरी क्षेत्र में गांव फरल के पास आज सुबह एवीटी स्टाफ और कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ कोहली के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। बदमाश की टांग में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी एक गोली लगी। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। वह हत्या व अन्य मामलों में फरार चल रहा था।

उप पुलिस अधीक्षक सुशील प्रकाश के अनुसार आरोपी संदीप सिटी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एवीटी स्टाफ के इंचार्ज एसआई मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ गांव फरल के पास पहुंचे। इसी दौरान आरोपी का पुलिस से आमना-सामना हो गया और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश द्वारा चलाई गई एक गोली एसआई मुकेश कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। घायल अवस्था में आरोपी को काबू कर लिया गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में कैथल पुलिस मुठभेड़ों के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे जिले में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है। पुलिस को सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि हत्या के मामले में आरोपी संदीप उर्फ कोहली पूंडरी के गांव फरल के पास से जाने वाला है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब चार बजे जैसे ही आरोपी वहां से आया, तो पुलिस की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर गोलियां चला दी, जिससे एक गोली उसकी टांग में लगी।
1. #KaithalEncounter 2. #HaryanaPolice 3. #CriminalArrested 4. #PoliceAction 5. #RewardForCapture 6. #CrimeNews 7. #LawAndOrder 8. #PublicSafety 9. #JusticeServed 10. #EncounterNews 11. #HaryanaCrime 12. #PoliceInvestigation 13. #CriminalJustice 14. #SafetyFirst 15. #HaryanaUpdates 16. #CrimeReport 17. #PoliceBravery 18. #CommunitySafety 19. #HaryanaLaw 20. #VigilantPolice