ताजा समाचारवायरलहरियाणा

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ अंतिम ट्रायल, रिपोर्ट सीधे उच्च अधिकारियों को जाएगी

जींद से सोनीपत के बीच चलनी हैं देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा  

Hydrogen Train : जींद रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग निरीक्षण सुबह पौने 12 बजे अपने स्पेशल रेलवे कोच से हाइड्रोजन ट्रेन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद दोपहर लगभग पौने तीन बजे वे ट्रेन को लेकर ट्रायल के लिए सोनीपत रूट के लिए रवाना हुए। उनके साथ डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी, एडीआरएम डिंपी गर्ग सहित अन्य टीम भी साथ में रवाना हुई।

8 मई को गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

जैसे ही ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो ट्रेन को देखने के लिए यात्री उत्सुक नजर आए। ट्रेन के पास यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने स्पेशल अनाउंसमेंट करवाई कि वे रोहतक जाने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन में नहीं चढ़ें। उनके लिए दूसरी ट्रेन इसी प्लेटफार्म पर थोड़ी देर में आएगी। यात्रियों ने ट्रेन के अंदर झांक कर देखा। इस यात्री ने ट्रेन के अंदर देखकर बोला कि इसमें सिर्फ पानी के कैन रखे हैं। वहीं यात्रियों ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली।

कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से निकालने के लिए BJP ने रेखा शर्मा को बनाया मोहरा : अभय चौटाला

हाइड्रोजन प्लांट के निरीक्षण के बाद ट्रेन को ट्रायल पर लेकर जाने से पहले पत्रकार वार्ता में डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने कहा कि जब भी रेलवे नए प्रोजेक्ट को शुरू करता है तो उसमें जरूरी निरीक्षण किए जाते हैं। इसमें अलग-अलग निरीक्षण होते हैं, जिसमें अलग-अगल तरह के सुरक्षा निरीक्ष, आरडब्ल्यूएसओ ट्रायल सहित अन्य जांच की जाती है, जो यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीसीआरएस मंगलवार को हाइड्रोजन प्लांट व ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पहले हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया और उसके बाद ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट वह उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।

पौने तीन बजे जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई ट्रेन

AJL प्लॉट आवंटन मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें

लगभग पौने तीन बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन के लिए रवाना हुई, जो दाेपहर बाद दो बजकर 57 मिनट पर पांडू पिंडारा स्टेशन पर पहुंची। यहां 14 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर बाद तीन बजकर 11 मिनट पर आगे रवाना हुई। ट्रेन लगभग पांच बजे सोनीपत पहुंची। वहीं से सीसीआरएस, डीआरएम, एडीआरएम सहित दिल्ली से आई टीम अपने स्पेशल रेलवे यान में दिल्ली के लिए रवाना हुए। रास्ते में ट्रेन की ब्रेक व गति की जांच की गई। ट्रेन पांच बजे के बाद सोनीपत से जींद के लिए रवाना हुई। रास्ते में ट्रेन की स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा की रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button