बस में आग लगने के कारणों का नहीं हो पा रहा खुलासा
प्राइवेट बस में धमाके के बाद लगी थी आग दो यात्री जिंदा जले

सत्य खबर हरियाणा
The Burning Bus : बीती रात भिवानी जिले के बवानीखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में गांव मिलकपुर के पास एक बस में जोरदार धमाके के बाद आग लगने से दो व्यक्ति जिंदा जल गए। इस हादसे में 11 लोग झुलस गए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

कैसे लगी आग
बस में आग लगने को लेकर अभी यह तय नहीं है कि बस में आग कैसे लगी लेकिन इसके पीछे दो कहानियां बताई जा रही हैं। एक मामले में बताया जाता है कि बस का टायर फटने से टायर से उठी चिंगारी तेल की टंकी पर जा गिरी जिससे आग भड़क गई। दूसरे मामले में बताया जा रहा है कि मौसम काफी खराब था और बिजली चमक रही थी। माना जाता है कि आसमानी बिजली बस की छत पर गिरी और उससे आग लगी।
कैसे हुआ हादसा

भिवानी हिंद सोसायटी की बस शाम करीब 6.40 बजे भिवानी से हांसी के लिए रवाना हुई थी। बस में 35-40 सवारियां थीं। करीब साढ़े सात बजे मिलकपुर के पास बस तेज धमाके के साथ बस में आग लग गई। यह देखकर सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने आनन-फानन बस को सड़क किनारे रोका। दहशत में आए लोग बस से नीचे उतरकर भाग लगे लेकिन सात यात्री झुलस गए। सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। हांसी से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और करीब 10 मिनट में आग बुझा दी।
क्या बताया दमकल कर्मी ने
फायर ऑपरेटर जसबीर ने बताया कि शाम 7.35 बजे सूचना मिली थी कि मिलकपुर में बिजली गिरने से बस में आग लग गई है। इस पर दो गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। आग पर काबू पाने के बाद बस के अंदर जाकर मोबाइल की टॉर्च से छानबीन की तो दो शव मिले। एक यात्री का शव सीट के बीच में और दूसरे का फर्श पर मिला। आग से झुलसे सात लोगों को हांसी लाया गया। इनमें शामिल बवानीखेड़ा निवासी सोमी व सिवाड़ा निवासी मोनू को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। सोरखी निवासी सचिन व कपिल निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अन्य तीन मामूली लोग मामूली झुलसे।
150 मीटर दूर तक कंपन हुई
मिलकपुर गांव के विजय ने बताया कि घटना शाम साढ़े 7 बजे की है। बस में पहले जोरदार धमाका हुआ। उनकी दुकान करीब 150 मीटर दूर है, जहां तक कंपन महसूस हुआ। उन्होंने आशंका जताई कि टायर फटा हो सकता है। घटना के बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। उस समय बस के बीच हिस्से में आग लगी हुई थी। सभी सवारियों को बाहर निकालकर हांसी के अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में करीब 10 से 11 लोग घायल हुए हैं। विजय ने आगे बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई, वे शुरुआत में दिखाई नहीं दिए। कुछ यात्री बाद में अपना सामान लेने के लिए बस में चढ़े थे। बाहर मौजूद लोगों ने बताया था कि अंदर कोई नहीं है, लेकिन इसी दौरान आग और भड़क गई। बाद में पता चला कि बस के अंदर दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
1. #BusFireInvestigation
2. #TragicAccident
3. #PublicSafetyConcerns
4. #TransportationSafety
5. #FireIncident
6. #PassengerSafety
7. #EmergencyResponse
8. #UnresolvedMystery
9. #RoadSafetyAwareness
10. #JusticeForVictims