आज 30 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल
जानिए आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

सत्य खबर ज्योतिष
Religious : विक्रमी संवत 2083, वैशाख मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि तदानुसार गुरुवार 30 अप्रैल 2026। इस दिन चित्रा नक्षत्र और वज्र योग भी रहेगा। आज श्री नरसिंह जयंती का पावन पर्व है। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। चतुर्दशी तिथि रात्रि 9 बजकर 12 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 16 मिनट (01 मई) तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 8 बजकर 55 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। गरज करण प्रातः 8 बजकर 29 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक कन्या राशि पर उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय प्रातः 5:41 बजे। सूर्यास्त सायं 6:56 बजे।
चंद्रोदय सायं 5:56 बजे। चंद्रास्त प्रातः 4:59 बजे (01 मई)
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:52 बजे से 12:45 बजे तक
अमृत काल : सायं 7:20 मिनट से रात्रि 9:04 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4:13 बजे से 4:57 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल : दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
गुलिक काल : सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक
यमगंड : सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक
आज का राशिफल
मेष : आज का दिन आपको समझदारी का इम्तिहान देगा। खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा और हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। सेहत को हल्के में न लें, और परिवार के मामलों को शांति से सुलझाएं। जीवनसाथी की परेशानी दूर होती दिखेगी, लेकिन उधार लिया धन वापस मांग लिया जाए तो हैरान न हों। बड़ा रिस्क लेने से बचना ही समझदारी होगी।
वृषभ : आज किस्मत आपका साथ देने के मूड में है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश से फायदा मिलेगा और बिजनेस में रफ्तार बढ़ेगी। बस रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। खासकर जीवनसाथी और माता जी के साथ शब्दों का ध्यान रखें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।
मिथुन : आज दिमाग आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। आप अपने फैसलों से दूसरों को चौंका देंगे। घूमने-फिरने का प्लान बनेगा और पुण्य कार्यों में मन लगेगा। बस एक बात याद रखें। जल्दबाजी आपका खेल बिगाड़ सकती है।
कर्क : आज अधूरे काम पूरे करने का दिन है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बन सकते हैं। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। घर में किसी शुभ आयोजन की हलचल आपको व्यस्त रखेगी।
सिंह : आज आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ने वाला है। मीठी वाणी से सम्मान मिलेगा और ऑफिस में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन मन में किसी के लिए जलन न रखें। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें, और फोकस बनाए रखने की कोशिश करें।
कन्या : आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। काम के चलते यात्राएं होंगी और थकान महसूस हो सकती है। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, खासकर पैतृक संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें। जो जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं। वरना बड़े नाराज हो सकते हैं।
तुला : आज खुशियों की दस्तक आपके घर आ सकती है। परिवार में नए सदस्य के आने या शादी-ब्याह की तैयारियों से माहौल खुशनुमा रहेगा। लेकिन हर बात हर किसी से शेयर न करें। कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है।
वृश्चिक : आज का दिन खुशी और व्यस्तता दोनों साथ लाएगा। काम का दबाव थोड़ा परेशान करेगा, लेकिन छोटे-छोटे फायदे आपको संतुष्ट रखेंगे। पड़ोस में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। करियर को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी।
धनु : आज का दिन आपके लिए यह दिन लाभदायक रहेगा, खासकर करियर और धन के मामले में। नौकरी में आत्मविश्वास भरा रहेगा और किसी की आज नहीं सुनेंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ बहुत हसीन अहसास होगा और रोमांचक बना रहेगा। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे और बाहर जाएंगे।
मकर : आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसान करा सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। लोन मिलने के योग हैं, लेकिन समय और पैसे दोनों का सही प्रबंधन जरूरी है।
कुंभ : आज बिजनेस में फायदा तो होगा, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनें परेशान कर सकती हैं। अनुभव का सही इस्तेमाल आपको आगे बढ़ाएगा। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है, लेकिन निजी बातें शेयर करने से बचें। छोटी यात्रा के योग हैं और जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखें।
मीन : आज मेहनत ही आपकी पहचान बनाएगी। दोस्त से मुलाकात और परिवार के साथ समय आपको खुश रखेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी मिल जाएगी। किसी समस्या का समाधान पाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
#TodaysPanchang #Horoscope #April302026 #Astrology #IndianAstrology #PanchangDaily #DailyHoroscope #ZodiacSign #HoroscopeReading #CelestialGuidance #AstrologicalInsights #Tarot #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstrologyToday #FortuneTelling #Astrologer #StarAlignment #PlanetaryInfluence