ताजा समाचारवायरलहरियाणा

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बोले, हरियाणा में अभी तक केवल 40% गेहूं की खरीद और 36% का पैसा किसानों को मिला

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

Bhupendra Singh hooda : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुष्यंत चौटाला की छात्र महापंचायत को भाजपा की बी टीम की राजनीति करार दिया है। आज करनाल में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है जनता अब जनहित के मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए तैयार है। ‌स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करनाल पहुंचने पर सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए काम करने को कहा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की समर्थक रही है। केवल कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही भावना के साथ जमीन पर लागू करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण मिल सके।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

किसानों की हालात पर हरियाणा सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में धान घोटाले जैसे गंभीर मामले सामने आए, लेकिन सरकार ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। हुड्डा ने कहा कि अब तक केवल 40 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो सकी है और किसानों को मात्र 36 प्रतिशत भुगतान मिला है, जिससे किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

सरकार की ओर से लागू बायोमेट्रिक सिस्टम पर भी हुड्डा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाए।

प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन लूट, चोरी और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। साथ ही सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और पुलिस थानों में कर्मचारियों की कमी को भी उन्होंने सरकार की नाकामी बताया।

केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला
केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला

हिसार में हुई दुष्यंत चौटाला की महापंचायत पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने इसे भाजपा की ‘बी टीम’ की राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि जनता अब राजनीतिक सच्चाई को समझ चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हुड्डा ने विश्वास जताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देखने को मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता अब जनहित के मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए तैयार है।

1. #DushyantChautala 2. #BhupinderSinghHooda 3. #StudentMahapanchayat 4. #BJPPolitics 5. #HaryanaPolitics 6. #PoliticalDebate 7. #YouthInPolitics 8. #BTeamPolitics 9. #HoodaVsChautala 10. #PoliticalAwareness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button