निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा का संकल्प पत्र जारी, ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी 3 गुना गति से विकास

सत्य खबर हरियाणा
BJP Sanklap Patra : निकाय चुनाव को लेकर भाजपा आज पंचकूला में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री एवं पंचकूला निकाय चुनाव के प्रभारी विपुल गोयल और सह प्रभारी पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल समेत कई नेता मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल
संकल्प पत्र विमोचन समारोह में अलग-अलग जिलों के कई लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। आज पूर्व मंत्री राजकुमार बाल्मीकि, हिसार से जयसिंह बिश्नोई, गुरुग्राम से जगदीश मांडोली, रेवाड़ी से सुरेंद्र मड़िया, अनिल यादव सरपंच, पवन यादव और कैथल से अनिल (पूर्व मंत्री के बेटे) समेत 50 से ज्यादा लोगों ने बीजेपी का पटका पहना।
भाजपा के पांच प्रमुख स्तंभ
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच प्रमुख स्तंभ सामने रखे हैं। भाजपा ने कहा है कि शहरों को ‘ग्रीन और क्लीन सिटी’ बनाने का लक्ष्य। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को दुरुस्त कर कचरा डंपिंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। टूटी सड़कों की मरम्मत, नई गलियों को पक्का करना और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण। जलभराव का स्थायी समाधान करने के लिए पुराने नालों की सफाई और पाइपलाइन सिस्टम का नवीनीकरण। पूरे शहर, मंडियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर CCTV कैमरों का जाल बिछाकर अपराध मुक्त शहर का संकल्प। सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर/आरओ लगाना और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष जोन बनाना शामिल है।
क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में अभी डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और इस निकाय चुनाव के बाद इन शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी जिससे विकास तीन गुना तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से दूसरे दलों से राजनीतिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं इसे देखकर स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि बीजेपी इन सभी निकाय चुनावों में अपनी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।
1. #BJPManifestoHaryana
2. #LocalBodyElections
3. #HaryanaPolitics
4. #BJPForHaryana
5. #Election2023
6. #HaryanaDevelopment
7. #VoteForChange
8. #HaryanaElections
9. #BJPLeadership
10. #EmpowerHaryana