ताजा समाचारक्राइम्‌राष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

अंबाला कैंट और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा धमकी भरा ईमेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री को सीधी चेतावनी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Threat Call : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने हरियाणा के रेवाड़ी और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों तथा गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इन स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हरियाणा भर में हड़कंप की स्थिति मची हुई है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, उन्हें खाली कर लिया गया है। अंबाला कैंट और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसी ने जांच तेज कर दी है।

केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला
केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला

खालिस्तान नेशनल आर्मी आज 29 अप्रैल को खालिस्तान डिक्लेरेशन डे का 40वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि उसने दिल्ली के लाल किले पर बम धमाका करने के लिए लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी कर में बम लगाया है। ‌इस सूचना के बाद लाल किले के बाहर भी दिल्ली पुलिस गहराई से जांच कर रही है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने अपने पहले के धमकी भरे ईमेल की तरह इस बार भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधे तौर पर निशाने पर लेने का काम किया है। गुरुग्राम के जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उन स्कूलों में बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड को भेजकर जांच की गई है और स्कूलों में छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया गया है। इन स्कूलों में तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया है अभिभावकों को मैसेज भेज कर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए कहा गया है।

क्या लिखा है ईमेल में

धमकी भरे ईमेल में अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे जंक्शन को आईईडी से उड़ाने की धमकी देते हुए लिखा है हरियाणा बनेगा खालिस्तान।

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

कब आई ईमेल

गुरुग्राम के सनसिटी, श्री राम, एमिटी, दी एचडीएफसी जैसे बड़े नामी स्कूलों को सुबह 8:33 पर ईमेल भेजी गई। ‌ उसे समय बच्चे स्कूल में पहुंच गए थे और क्लास भी शुरू हो गई थी। स्कूलों की मैनेजमेंट को करीब 9:00 बजे इसकी सूचना मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। जैसे ही पुलिस को स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी मिली पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत उसने स्कूलों पर जांच शुरू कर दी।

पहले भी आ चुकी है धमकियां

इस प्रकार की धमकी पहले भी आ चुकी है लेकिन कभी कुछ नहीं मिला। लेकिन किसी भी मामले में लापरवाही किसी प्रकार से महंगी पड़ सकती है इस बात का उदाहरण अभी सोमवार देर रात को राजपुरा और शंभू के बीच रेलवे लाइन पर हुए विस्फोट को देखने से मिलता है। इस बारे में 24 अप्रैल को धमकी दी गई थी लेकिन 27 अप्रैल को यहां विस्फोट हुआ। हरियाणा में अनेक स्थानों पर पहले भी धमकी आ चुकी है इनमें अंबाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, जींद, हिसार प्रमुख हैं।

बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान
बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान

1. #BombThreatsIndia
2. #AmbalaCanttSafety
3. #RewariRailwayAlert
4. #GurugramSchoolsSecurity
5. #PublicSafetyFirst
6. #EmergencyResponseIndia
7. #RailwayStationAlert
8. #SchoolSafetyMeasures
9. #CommunityAwareness
10. #StaySafeIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button