ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बाढ़, सूखा और हीटवेव जैसी आपदाओं से निपटने को हरियाणा सरकार तैयार, ‘मॉक ड्रिल’ 14 मई को

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहले से ही 24×7 कार्यरत

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Disaster Management : हरियाणा सरकार ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए राज्य भर में संभावित बाढ़, वर्तमान में चल रही हीटवेव और सूखे जैसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में कंट्रोल रूम तुरंत सक्रिय करने और समन्वित प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री के विरोध के बावजूद कैसे BJP पार्टी में शामिल हुई मानेसर की मेयर

सरकार के निर्देशों के अनुसार, पंचकूला स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहले से ही 24×7 कार्यरत है। सभी जिलों को मई माह के मध्य तक विशेष बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा रियल-टाइम समन्वय और रिपोर्टिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। साथ ही संचार प्रणाली, इंटरनेट कनेक्टिविटी और पर्याप्त जनशक्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की एसीएस और वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार 14 मई को 13 बाढ़ संभावित जिलों में बाढ़ आपदा की स्थिति पर राज्य स्तरीय मॉकड्रिल आयोजित करेगी। ये अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से साल 2026-27 के वार्षिक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मॉक अभ्यास कैलेंडर के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। ये मॉक अभ्यास चार चरणों में आयोजित किया जाएगा. प्रथम चरण में 6 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ओरिएंटेशन और समन्वय सम्मेलन’ होगा, जिसमें राज्य और जिला स्तर के अधिकारी और हितधारक शामिल होंगे। दूसरे चरण में 12 मई को ‘टेबल टॉप एक्सरसाइज’ होगी, जहां विभिन्न प्रतिक्रिया परिदृश्यों पर चर्चा की जाएगी और रणनीतियों का परीक्षण किया जाएगा। तीसरा चरण जो कि सबसे महत्वपूर्ण चरण रहेगा, इसमें ‘मॉक ड्रिल’ 14 मई को होगी, जिसमें जमीन पर सभी संबंधित एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी होगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ये अभ्यास 13 चिह्नित बाढ़ प्रभावित जिलों गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में आयोजित किया जाएगा। इन जिलों का चयन नदियों और नहरों से उनकी निकटता और बाढ़ के प्रति उनकी भौगोलिक संवेदनशीलता के कारण किया गया है।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

राज्य सरकार ने एक विस्तृत कार्य योजना जारी करते हुए अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, संभावित निकासी योजना तैयार करने और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जलस्तर की लगातार निगरानी रखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म व स्थानीय संचार माध्यमों के जरिए समयपूर्व चेतावनी प्रणाली (EWS) को सक्रिय करने पर जोर दिया गया है।

हरियाणा के बच्चों के स्कूलों के बैग का वजन होगा कम

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पर खास फोकस

सरकार ने सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। त्वरित प्रतिक्रिया दल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की इकाइयों की तैनाती की स्थिति की जानकारी मांगी गई है। विशेष रूप से संवेदनशील ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अस्थायी आश्रय स्थल, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और खाद्य आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम पर भी तैयारी

संभावित बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। वेक्टर नियंत्रण, जलजनित संक्रमणों की रोकथाम और मेडिकल टीमों व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे, तेज लू से मिली राहत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आगामी मानसून सीजन के दौरान जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

1. #HaryanaDisasterPreparedness
2. #FloodDroughtHeatwave
3. #MockDrillMay14
4. #HaryanaGovernment
5. #DisasterManagement
6. #EmergencyResponse
7. #ClimateResilience
8. #HaryanaSafety
9. #NaturalDisasterAwareness
10. #CommunityPreparedness
11. #DisasterResponseTraining
12. #HaryanaMockDrill
13. #CrisisManagement
14. #PublicSafetyInitiative
15. #HaryanaInAction
16. #DisasterReadiness
17. #ResilientHaryana
18. #EmergencyPreparedness
19. #HaryanaForYou
20. #ProtectingOurFuture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button