हरियाणा से सटे पंजाब में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, एक की मौत
डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ धमाका, माल गाड़ियों का आवा-गमन रोका गया

सत्य खबर हरियाणा
IED Blast on Railway Track : पंजाब में एक बार फिर रेलवे ट्रैक को निशाना बनाकर बड़ी आतंकी साजिश रचने की कोशिश की गई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल) पर सोमवार देर रात ब्लास्ट हुआ। इसे आईईडी ब्लास्ट माना जा रहा है। धमाके के कारण रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। ब्लास्ट की तीव्रता कम थी, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, ट्रैक को रिपेयर की जरूरत है क्योंकि विस्फोट में उसे नुकसान पहुंचा है।
धमाके में एक की माैत भी हुई है। घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान कर ली गई है। क्योंकि धमाके के दौरान इस व्यक्ति का शरीर का ज्यादातर हिस्सा उड़ गया था और केवल उसका पेट और सीना ही बचा था। हालांकि उसका मोबाइल फोन टूटने से बच गया। जिससे उसकी पहचान हो पाई है। धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव पंजवड का रहने वाला था। अभी इसकी जांच की जा रही है कि बॉडी और ब्लास्ट में कोई संबंध है या नहीं। प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि जगरूप सिंह यहां ब्लास्ट करने के लिए आया था और वह उसके साथ ही उड़ गया।
सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी साजिश के एंगल से देख रही हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे की क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही एनआईए की टीम भी घटनास्थल का दौरा कर सकती है। अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। रेलवे डीएफसीआईएल के प्रबंधन के संपर्क में है। ।
24 अप्रैल को मिली थी धमकी 27 की रात को हुआ धमाका
अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने कहा कि रेलवे डीएफसीसीआईएल प्रबंधन के संपर्क में है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 24 अप्रैल को इस तरह की धमकी मिलने की बात भी सामने आई है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
3 महीने पहले भी हुआ था धमाका
24 जनवरी की रात में न्यू मंडी गोबिंदगढ़ और न्यू सरहिंद स्टेशन के बीच जीएफसीसीआईए कॉरिडोर पर इसी तरह का ब्लास्ट हुआ था। उस समय धमाका इतना घातक था कि मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था और लोको पायलट हरेंद्र कुमार घायल हो गए थे। इस हादसे में सह-लोको पायलट बाल-बाल बच गए थे।
1. #PunjabExplosion
2. #RailwayAccident
3. #HaryanaNews
4. #TragicIncident
5. #SafetyConcerns
6. #PublicSafety
7. #EmergencyResponse
8. #RailwaySafety
9. #BreakingNews
10. #AccidentInvestigation
11. #VictimTribute
12. #CommunitySupport
13. #DisasterAwareness
14. #TrainSafety
15. #PunjabHaryana
16. #NewsUpdate
17. #RailwayDisaster
18. #LocalNews
19. #EmergencyServices
20. #Condolences