ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज हरियाणा में कहीं लू, कहीं बारिश तो कहीं गर्म रात का अलर्ट

रविवार को नारनौल का दिन और फरीदाबाद की रात रही सबसे गर्म

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सोमवार से मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में सोमवार को मौसम बहुत अजीब रहने वाला है। ‌ मौसम विभाग में प्रदेश के पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कुछ स्थानों पर दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के अंबाला, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक में गर्म रात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में रात गर्म रहने वाली है जिससे रात का तापमान इन जिलों में ज्यादा रहेगा। रात के समय लोगों को गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में धूल भरी आंधी चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्य दर्जे की बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार दोपहर बाद से मौसम में परिवर्तन आएगा। इस दौरान 27 से 29 अप्रैल के बीच तेज गति की हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इससे साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बढ़े हुए तापमान के कारण कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना रहेगी। इसके असर से तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरियाणा में सभी जगह बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार को हरियाणा के औसत तापमान में शनिवार की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और आज इसमें कुछ और गिरावट हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश में सभी जगह बारिश होने के चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बनेगी।

नारनौल रहा सबसे गर्म

रविवार को नारनौल में दिन का तापमान 44.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर रहा। इसके साथ ही यहां लू की स्थिति बनी। यमुनानगर को छोड़कर प्रदेश में सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के फरीदाबाद में 44.0, रोहतक में अधिकतम तापमान 43.6, भिवानी और सिरसा में 43.0, हिसार और करनाल में 42.2, नूंह में 42.1, जींद में 41.8, अंबाला में 41.6, गुरुग्राम में 41.8, सोनीपत में 41.2, झज्जर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला
केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला

फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 30.7

रविवार को फरीदाबाद की रात सबसे गर्म दर्ज की गई यहां पर तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में सोनीपत में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान अंबाला में 28.0, हिसार में 25.4, करनाल में 23.3, रोहतक में 27.0, भिवानी में 29.5, सिरसा में 27.0, चरखी दादरी में 28.0, गुरुग्राम में 25.9, झज्जर में 26.2, जींद में 26.3, इंद्री में 23.2, पलवल में 26.4, पानीपत में 28.2, रेवाड़ी में 27.6, यमुनानगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

1. #HaryanaHeatWave
2. #RainAlertHaryana
3. #WarmNightsHaryana
4. #WeatherUpdateHaryana
5. #HaryanaClimate
6. #HeatAndRainHaryana
7. #HaryanaWeatherWatch
8. #StayCoolHaryana
9. #HaryanaMonsoon
10. #HaryanaWeatherForecast

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button