HCS के 102 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा से खिले चेहरे
कहीं पानी की समस्या तो कोई बाइक पंक्चर के कारण परीक्षा से वंचित

सत्य खबर हरियाणा
HCS Exam : हरियाणा सिविल सर्विसेज के 102 पदों की भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आज पूरी हो गई। आठ जिलों में 337 केंद्र बनाए गए थे और इन केदो पर सीसीटीवी कैमरे बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन और जैमर लगाए गए थे। इस परीक्षा के लिए 22776 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था।

पीने के लिए पानी भी नहीं मिला भावी एसडीएम को
हरियाणा में इस समय गर्मी का मौसम अपने पूरे यौवन पर है। कुरुक्षेत्र में भी दूसरे जिलों से सैकड़ो की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। सुबह के शिफ्ट की परीक्षा देकर होकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को लेकर काफी खुशी जाहिर की है। वहीं भीषण गर्मी में सेंटर के भीतर पानी की समस्या पर नाराजगी व्यक्त की। श्रेया ने कहा कि पेपर काफी अच्छा था लेकिन कहीं न कहीं स्पोर्ट्स के प्रश्न उसमें नहीं दिए गए थे लेकिन पेपर काफी अच्छा रहा है। जब उसने अपनी बोतल अंदर ले जानी चाही तो सिक्योरिटी ने मना कर दिया। क्लासरूम में पानी की व्यवस्था नहीं थी। एक बार भी पानी लेकर कोई भी क्लास रूम में नहीं पहुंचा जबकि गर्मी काफी ज्यादा थी।
रेवाड़ी से आई सुष्मिता ने कहा, पेपर काफी अच्छा रहा लेकिन असिएंट इंडिया का पार्ट थोड़ा टफ था। काफी मुश्किल प्रश्न पूछे गए थे लेकिन इस बार उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे। सोनीपत से कुरुक्षेत्र पेपर देने के लिए पहुंचे अंशुमान ने कहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार काफी अच्छा पेपर रहा है जो हमने तैयारी की थी सभी पेपर में आया हुआ था। इस वजह से हमारा पेपर काफी अच्छा रहा है। पंचकूला से आए हुए मनमोहन ने कहा कि पेपर तो ठीक था लेकिन इस बार पैटर्न बदलकर प्रश्न दिया गया था जिसमें थोड़ी मुश्किल हुई लेकिन पेपर काफी ठीक रहा। हमने जो तैयारी की है, सभी उसमें से ही पेपर में पूछा गया था। उम्मीद है कि इस बार काफी अच्छा रैंक आएगा।
लेट होने पर नहीं मिली एंट्री
करनाल में एचसीएस परीक्षा के दौरान एक युवक महज 10 से 15 मिनट की देरी के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गया। युवक समय पर घर से निकला था, लेकिन रास्ते में बाइक का टायर पंक्चर होने से वह केंद्र तक समय पर नहीं पहुंच सका। जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचा, तब एंट्री बंद हो चुकी थी। पानीपत जिले के डूमियाना गांव निवासी सचिन ने वहां पर मौजूद पुलिस और अंदर के स्टॉफ से भी एंट्री के लिए करीब 30 मिनट तक रिक्वेस्ट की लेकिन उसे एंट्री नहीं दी गई। जिसके बाद युवक को मायूस होकर अपने घर की तरफ लौटना पड़ा।
फरीदाबाद में HCS एग्जाम देते फंसा फर्जी अभ्यर्थी
फरीदाबाद जिले में बनाए गए एक सेंटर पर अपने साथी की जगह पेपर देने जा रहे एक युवक को पकड़ लिया गया।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में ही उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने परीक्षा देने वाले और जिसका पेपर देने के लिए आया था, उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रोहतक के रहने वाले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जिला प्रशासन की ओर से दी जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह के परीक्षा के पहले सत्र के लिए प्रवेश सुबह 8.30 बजे शुरू कर दिया था। केएल महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7C में एक युवक को बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए रोका गया। जब उसका बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया, तो उसके फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए। दो-तीन प्रयास में भी सफलता नहीं मिली। जब युवक के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए तो उसे अलग खड़ा करा दिया गया। क्योंकि ज्यादा देर रोकने से अन्य अभ्यर्थियों को लेट होना शुरू हो गया था। जब सेंटर पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हो गई, जब युवक से दोबारा प्रयास कराया गया, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। इससे युवक पर शक हो गया। इसके बाद सेंटर पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बिना देरी किए युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए युवक का नाम माधव है, जो रोहतक के करौंथा का रहने वाला है। वह रोहतक के ही मनीला गांव के रहने वाले विशाल की जगह पेपर देने आया था। दोनों आपस में दोस्त है। जांच में पाया गया कि विशाल भी परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कराने की कार्रवाई जारी कर दी है।
क्या पूछा गया
परीक्षा के दौरान हरियाणा के इतिहास से जुड़े सवालों के अलावा देश- दुनिया के सामान्य अध्ययन, भूगोल, इतिहास से जुड़े सवाल पूछे गए। सुबह सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल थे। दोपहर की परीक्षा में सी सेट से संबंधित सवाल रहे।
परीक्षा के दौरान हरियाणा पंचायती राज चुनाव संबंधित नियमों के बारे में पूछा गया। 1857 की क्रांति में हरियाणा के योगदान से जुड़े सवाल आए। हरियाणा के बांगर क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों के नाम पूछे गए।हरियाणा के बजट 2006- 2007 के बारे में राजस्व संग्रह के बारे में सवाल पूछा गया।हरियाणा में उद्योगों की स्थिति पूछी गई। मारकंडा नदी का कहां नाम अरुणा होता है, यह भी सवाल पूछा गया। अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर भी सवाल आया, जिसमें जल मार्ग की स्थिति के बारे में पूछा गया।
1. #HaryanaHighCourtExam
2. #RohtakIncident
3. #ExamDayChallenges
4. #FaridabadArrest
5. #PuncturedBike
6. #LegalJourney
7. #HCS2026
8. #StudentStruggles
9. #JusticeInHaryana
10. #ExamPreparation