ताजा समाचारवायरलहरियाणा

34 हजार श्रमिकों को 40 करोड़ की सौगात दी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने

श्रमिकों के बच्चों के लिए कक्षा 6 से 12 की शिक्षा के लिए बनेंगे अटल आवासीय विद्यालय

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में श्रमिक जागरूकता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि इस समारोह में श्रमिक भाइयों का सम्मान करने का मिला मौका, मेरे लिए गर्व की बात है। सूक्ष्म उद्योगों से लेकर बड़े-बड़े कारखानों में आप श्रमिक भाइयों का ही योगदान है। आपकी मेहनत हर देश और प्रदेश की प्रगति का आधार है।

हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को, 18000 ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सीएम ने कहा कि श्रमिकों के लिए चलाई जा रही 29 योजनाओं का लाभ आज उनके खाते में भेजने का काम किया। आज 34197 लाभार्थियों के खाते में 40 करोड़ की राशि पहुंचाने का काम किया। हमारी सरकार ने न्यूनतम वेतन 19425 रुपए किया, 11 वर्षों के कार्यकाल में हुई तीन गुना बढ़ोतरी। 8 अप्रैल को बेसिक वेतन में 35 प्रतिशत की वृद्धि करने का भी निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने ई श्रमिक पोर्टल बनाया इस पोर्टल पर हरियाणा के 54 लाख 32 हजार श्रमिक पंजीकृत है।

हरियाणा बोर्ड में एक छात्रा ने उत्तर की जगह लिख दिया, ‘सर मुझे पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा’

उन्होंने कहा, पंजीकृत श्रमिकों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। श्रमिकों के बच्चों की कक्षा 6 से 12 की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय भी स्थापित किए जाएंगे। हमारी सरकार सुरक्षित श्रमिक सिस्टम भी शुरू करने जा रही है। इसके तहत उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की हर साल निशुल्क जांच की जाएगी। मानेसर में 100 बेड के अस्पताल को 200 बेड के अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा। हरियाणा में नई पांच ईएसआईसी डिस्पेंसरी बनाई जाएगी।

सीएम ने कहा, प्रदेश में श्रमिकों के कल्याण व उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सेवा सुरक्षा नियमों के तहत कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। 15 जून तक इसे पूर्ण करते हुए सभी योग्य कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। राज्य के संगठित श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया जाएगा। ऑटो चालक एवं ड्राइवर को भी इस बोर्ड के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

जीवन की डोर को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जोड़ेगा 296 नई एंबुलेंस

1. #NayabSaini
2. #WorkersWelfare
3. #AtalResidentialSchools
4. #EducationForAll
5. #EmpoweringWorkers
6. #InvestmentInFuture
7. #SupportForFamilies
8. #BuildingDreams
9. #ChildEducation
10. #CommunityDevelopment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button