पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर में आग की घटनाओं से करोड़ों का नुकसान
जब आग लगी पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में थे 850 से ज्यादा लोग

सत्य खबर हरियाणा
Fire in Haryana : हरियाणा में बीती देर रात से लेकर आज सुबह तक आधा दर्जन आग की घटनाओं में करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। राहत की बात यह है कि किसी भी घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में जब आग लगी उसे समय मॉल में 850 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में आग
पानीपत सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में शनिवार देर रात भूतल बाहरी तरफ पर स्थित कपड़ा और जूते के शोरूम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही मॉल के अंदर खरीदारी कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसे हालात बन गए। जिस समय आग लगी उस समय माल में लगभग 850 से अधिक लोग थे। हालांकि मॉल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से लोगों को तुरंत प्रवेश और निकास द्वारों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बेसमेंट में से आग लगी और देखते ही देखते आधे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से बाटा, जॉकी, लिबर्टी, वुडलैंड के शोरूम पूरी तरह से खाक हो गए। वहीं, मैकडोनाल्ड अव अन्य शो रूम को भी काफी नुकसान हुआ। उधर, आग लगने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। दुकानदार वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मॉल में तीन दुकाने हैं। जिसमे जॉकी का शोरूम और मल्टीब्रेंड हैं। करीब 10 बजे बेसमेंट मव स्थित एक सैलून की और से आग की लपटें उठनी शुरू हुई। जिसे देखते ही उन्होंने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई और उनकी दुकान तक पहुंच गई। आग ने लिबर्टी, वुडलैंड, बाटा और अन्य कई दुकानों व शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ टीमें आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। शोरूम में आग लगने के बाद समय-समय पर कई जोरदार धमाके हुए जिससे लोगों में दहशत फैल गई लोगों की भीड़ घटनास्थल पर देर रात तक जुटी रही।
गुरुग्राम में प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग
गुरुग्राम में रविवार की सुबह बजघेड़ा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने भयावह रूप ले लिया और आसपास के दूसरे गोदामों तक पहुंचनी शुरू हो गई। फैक्ट्री कर्मचारियों ने शुरू में तो खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, आग बढ़ने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई।
आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया। आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। आसपास की छह सोसाइटीज में इस धुएं से अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद टीमों ने आग पर काबू पा लिया था।
100 झुग्गियां जलकर राख
शनिवार देर रात को गुरुग्राम के सिकंदरपुर के पास झुग्गियों में भी भीषण आग लग गई थी, जिसमें 100 से ज्यादा झुग्गियां जल गई थी। रविवार सुबह तक फायर ब्रिगेड की टीमें झुग्गियों की आग बुझाने में जुटी रही। आग बुझाने के बाद वहां सर्चिंग अभियान भी चलाया गया।
फरीदाबाद में मकान में लगी आग
फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में AC में शॉर्ट सर्किट होने के कारण एक मकान में आग लग गई, जिससे कमरे में रखा काफी सामान जल गया। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया गया है कि AC चालू छोड़कर परिवार बाजार गया था, पीछे से हादसा हो गया।
यमुनानगर में टायरों के गोदाम में आग
यमुनानगर के मानकपुर इंडस्ट्रीज क्षेत्र में टायर के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग आज तड़के करीब 3 बजे लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। मानकपुर इंडस्ट्रीज के पास स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री 21 तारीख से बंद थी और ठेकेदार व ऑपरेटर बाहर गए हुए थे। मौके पर केवल कुछ मजदूर मौजूद थे।
गोदाम में टायर और तेल के टैंक रखे हुए थे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो सकती है, क्योंकि फैक्ट्री बंद थी और अंदर कोई काम नहीं चल रहा था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 15 से 16 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
1. #PanipatFireIncident
2. #GurugramFire
3. #FaridabadFire
4. #YamunanagarFire
5. #MittalMegaMall
6. #FireSafetyAwareness
7. #EmergencyResponse
8. #CommunitySupport
9. #LossesInCrores
10. #FireIncidentUpdates