मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी
11 अप्रैल को आई हरियाणा की मंडियों में सबसे ज्यादा गेहूं

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि वह राजा नहीं बल्कि किसान के बेटे हैं। किसानों की समस्याओं को भली प्रकार समझते हैं। वह आज फसल खरीद को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा मूल्य समय पर और सम्मान के साथ देने का है।उन्होंने बताया कि अगले सीजन से किसान ई खरीद एप लांच किया जाएगा। अगले सीजन से धान मिलर के भुगतान को भी ई खरीद प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेहूं खरीद, उठान और आवक पर आंकड़े सांझा करते हुए कहा कि रबी सीजन 2026-27 में प्रदेश की मंडियों में गेहूं की बंपर आवक हुई है। कल 24 अप्रैल तक मंडियों में 21 हजार 41 करोड रुपए मूल्य की 81 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 11 अप्रैल को एक ही दिन में 7 लाख 71 हजार मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड आवक हुई थी। उन्होंने बताया कि अब तक 5 लाख 80 हजार किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 79 लाख 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है, जो लगभग 97 प्रतिशत बनता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में 70 लाख 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है, जिसमें से 59 लाख 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सत्यापित खरीद हो चुकी है।
उन्होंने उठान का जिक्र करते हुए कहा कि मंडियों से 34 लाख 56 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका और इस कार्य में और तेजी लाई जा रही है। हरियाणा में फसल खरीद की पूरी व्यवस्था को किसान केंद्रित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर इस वर्ष 10 लाख 7 हजार 657 किसान पंजीकृत हुए हैं।
ई खरीद पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल गेट पास और एग्जिट पास की व्यवस्था लागू की गई है। इस सीजन में अब तक 13 लाख 47 हजार डिजिटल गेट पास जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने फसल खरीद और उठान के बाद डिजिटल भुगतान के लिए अधिकारियों की पीठ थपथपाई। फसल खरीद का पैसा 48 से 72 घंटे के बीच में किसानों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। मंडियों में बायोमेट्रिक सत्यापन, जिओ फेंसिंग, सीसीटीवी निगरानी जैसे सुधार भी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों को 24 घंटे खुला रखा गया ताकि दूर से आने वाले किसानों को रात में भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने आढ़तियों का कमीशन 33 रुपए 75 पैसे प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 55 रुपए प्रति क्विंटल किया है। गुणवत्ता मानकों में राहत देते हुए टूटे और सिकुडे दानों की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है ताकि किसानों को लाभ हो सके।
1. #HaryanaPride
2. #FarmersSon
3. #NayabSaini
4. #AgricultureHeritage
5. #RuralRoots
6. #HaryanaFarmers
7. #SonsOfTheSoil
8. #FarmingLegacy
9. #HaryanaCulture
10. #PrideOfFarmers