मक्खी मरने पर भी नायब सैनी बड़े-बड़े बयान देते हैं लेकिन अब चुप क्यों : दुष्यंत चौटाला
हाईकोर्ट में दुष्यंत की याचिका हुई स्वीकार, एसपी से मांगा एफिडेविट, सुनवाई 30 को

सत्य खबर हरियाणा
Dushyant Chautala : हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी के राज में गुंडागर्दी करने वाले लोग खुले आम घूम रहे हैं और 2 गमले तोड़ने वालों के लिए 12 टीम पुलिस की बनाई हुई हैं। वह आज गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए विवाद के बाद जींद में पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दुष्यंत पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, क्या मैं आपको एक इंस्पेक्टर से लड़ने वाला नेता लगता हूं? ज्वाइंट कमिश्नर से लड़ लिया क्या मैं इतने निचले स्तर की लड़ाई लड़ूंगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा मे कहीं अगर मक्खी भी मर जाये तो नायब सैनी दांत दिखा देते हैं। बड़े-बड़े ब्यान देते हैं। अब कहीं से कोई ब्यान नहीं आ रहा और न ही हरियाणा के DGP कोई ब्यान दे रहे हैं। क्यों नहीं पुलिस अधिकारियों पर एक्शन के आदेश देते। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने लिए लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं। हम हरियाणा में पुलिस के रूप में जो गुंडे बैठे है इनके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरा कोई स्टेटस पुलिस अधिकारी से भिड़ने का नहीं है।
दुष्यंत चौटाला ने हाईकोर्ट का धन्यवाद किया जिन्होंने उनकी याचिका पर संज्ञान लिया। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने हिसार मामले में SP का एफिडेविट 30 तारीख से पहले जमा कराने की बात कही है।
बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा दायर एक याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने हिसार के पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की है। पूर्व डिप्टी सीएम द्वारा दायर याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है, जिससे इस मामले में पुलिस की भूमिका की कानूनी समीक्षा होगी। एक पार्ट को हाई कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है। अपनी याचिका में पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की थी लेकिन अदालत ने कहा कि इसके लिए वह निचली अदालत में जाएं।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने ऐसा हरियाणा बनाया था जिसमे सभी लोगों को उनके अधिकार मिलें लेकिन आज लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। राकेश टिकैत के ब्यान गांव इकट्ठा करने पर कहा कि दिग्विजय चौटाला गांव गये थे लोगों ने कहा कि हम इस लड़ाई में उनके साथ हैं। अरविन्द केजरीवाल के साथ दिग्विजय चौटाला की मुलाकात पर कहा कि राजनीतिक तौर पर जो घटना घटी उसके लिए बात करना अच्छी बात है।