मांगे थे 30000 सौदा हुआ 28000 में और रिश्वत की राशि सहित पकड़ा गया
सत्य खबर हरियाणा
Bribe case : कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) को 28 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पशु चिकित्सक की गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान पशु चिकित्सक ने एसीबी की टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास भी किया लेकिन इसका प्रयास सफल नहीं हो सका। बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए पशु चिकित्सक की ड्यूटी गांव पट्टी अफगान में है। इस संबंध में गांव सोंगरी के एक व्यक्ति ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उसकी केथल में प्रताप गेट पर डेयरी है। वह भैंसों का लोन करवाना चाहता था। लोन करवाने की एवज में वीएलडीए अंकुर ने उससे रुपए मांगे।

इस संबंध में डेयरी संचालक ने एसीबी टीम को शिकायत दी। टीम ने ट्रैप बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी टीम की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि पकड़े गए डॉक्टर के अलावा कोई और भी इसमें शामिल था या नहीं।
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
कैथल एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह की टीम द्वारा समय करीब शाम करीब साढ़े 3 बजे आरोपी को पकड़ा गया। उसने शिकायतकर्ता को कैथल विश्वकर्मा चौक पर बुलाया था और जैसे ही 28 हजार रुपए की रिश्वत लेने लगा तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही पशु चिकित्सक को पता लगा कि उसे गिरफ्तार किया जा रहा है उसने भागने की कोशिश भी की लेकिन वह एसीबी की टीम को चकमा देकर भागने में विफल रहा। टीम वीएलडीए को एसीबी कार्यालय में ले गई है और आगामी कार्रवाई कर रही है।
फाइल वेरीफाई करने के मांगे 30 हजार रुपए
इस संबंध में गांव सोंगरी निवासी राममेहर ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उसने जो लोन की फाइल अप्लाई की थी। उसके लिए फाइल पर एक डॉक्टर की मोहर होनी जरूरी थी, जिसमें डॉक्टर को ही वेरीफाई करना होता है कि जिन पशुओं पर वह लोन करवा रहा है कि वे जीवित और बिल्कुल स्वस्थ हैं। आरोप है कि शुरुआत में डॉक्टर ने उसे 30 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन बाद में 28 हजार रुपए लेने पर मान गया।
रिश्वत के रुपयों सहित पकड़ा
आरोपी लगातार शिकायतकर्ता को कॉल कर करके पैसों की मांग कर रहा था और कह रहा था कि वह पैसे देने के बाद ही फाइल क्लियर करेगा। शिकायतकर्ता ने आरोपी को 28 हजार रुपए दे दिए। जैसे ही वह रिश्वत की राशि लेकर विश्वकर्मा चौक पर सत्संग भवन के पास पहुंचा तो एसीबी टीम ने उसे रोक लिया और काबू कर लिया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से रिश्वत के रुपए बरामद हुए। एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। एसीबी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एसीबी टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि इसमें किसी अन्य अधिकारी की भी भूमिका थी या नहीं।
#HaryanaNews #Kaithal #VeterinaryDoctor #BriberyScandal #Corruption #DairyIndustry #LivestockLoan #AnimalWelfare #GovernmentAccountability #LawEnforcement #JusticeServed #Transparency #EthicsInVeterinary #PublicService #CrimeAndPunishment #AntiCorruption #HaryanaPolice #VeterinaryEthics #DairyFarmers #FinancialFraud