अक्टूबर में नए स्कूलों में कार्यभार संभालेंगे शिक्षक, अब ट्रांसफर ड्राइव की तारीख आगे बढ़ने की संभावना नहीं
सत्य खबर हरियाणा
Teachers Transfer Drive : हरियाणा शिक्षा विभाग ने 2026 की ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया के लिए डाटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रस्तावित थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 11 अगस्त से 9 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

हरियाणा शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह तिथि अंतिम है। इसके बाद इसमें कोई बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग में ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने से पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि अक्टूबर महीने में सभी शिक्षक अपने नए स्कूलों में कार्यभार संभाल लेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी वर्तमान ट्रांसफर ड्राइव में साफ है की ट्रांसफर ड्राइव हर हाल में सितंबर में पूरी हो जाएगी और अक्टूबर में शिक्षक नए स्कूलों में कार्यभार संभाल सकेंगे।
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर ड्राइव से संबंधित सभी चरणों की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं। शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल (टेन्योर) का प्रकाशन 18-19 अगस्त को होगा। इसके बाद शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति 25 से 31 अगस्त तक इन दावों पर निर्णय लेगी, जबकि राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक अंतिम फैसला करेगी। 8 और 9 सितंबर को अंतिम स्कोर एवं टेन्योर सूची जारी की जाएगी
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट और सत्यापित करेंगे। इसके बाद 18-19 अगस्त को सभी शिक्षकों का स्कोर और कार्यकाल प्रकाशित होगा। शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। निस्तारण करेगी तथा 1 सितंबर को निर्णय प्रकाशित किए जाएंगे। इसके बाद 2 से 4 सितंबर तक राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अपील की जा सकेगी।
राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक निर्णय लेगी और 8-9 सितंबर को स्कोर व कार्यकाल की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त 2026 को पात्रता की कटऑफ तिथि माना जाएगा। दंपती (कपल) केस के अंक लेने के लिए अंडरटेकिंग का प्रारूप भी जारी किया गया है। सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और शिक्षकों को शिक्षक तबादला नीति-2026 के अनुसार एमआईएस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से डेटा अपडेट और सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह ट्रांसफर ड्राइव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में बड़ी मात्रा में शिक्षक पिछले 8-8, 9-9 साल से एक ही स्कूल में जमे हुए हैं और वहां पर बड़ी मात्रा में राजनीति चलने लगी है। शिक्षकों की राजनीति के कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षकों के गुटबाजी के कारण झगड़े बढ़ रहे हैं। इस ट्रांसफर ड्राइव के बाद स्कूलों में शिक्षकों की राजनीति और शिक्षकों के झगड़े कम होने की संभावना है।
#HaryanaTeacherTransfer #TeacherTransferProcess #EducationInHaryana #HaryanaEducation #TeacherUpdates #HaryanaSchools #EducationReform #TeachingProfession #TeacherMobility #HaryanaGovernment #SchoolAdministration #TeacherPlacement #EducationNews #HaryanaTeachers #TransferTimeline #TeacherSupport #ProfessionalDevelopment #HaryanaEducationSystem #TeacherCommunity #HaryanaUpdates