भाजपा सरकार का प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर वसूलने का फैसला जनता के साथ खुली लूट : अभय चौटाला

Satyakhabarindia

बोले, अब सरहदों की रक्षा करने वाले फौजियों और अंतरराष्ट्रीय खेलों में मेडल लाने वाले खिलाडिय़ों से भी वसूला जाएगा प्रॉपर्टी टैक्स

सत्य खबर हरियाणा

Abhay Chautala : भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा सरकार ने कैबिनेट बैठक में जो प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट पर चार्ज करने का जनविरोधी फैसला लिया है, वह न सिर्फ तानाशाही फैसला है बल्कि आम जनता, किसानों, मध्यम वर्ग और देश सेवकों के साथ सीधी धोखाधड़ी है। यह फैसला भाजपा सरकार की असली जन विरोधी चेहरा उजागर करता है।

डेयरी संचालक से पशु लोन करवाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वेटरनरी डॉक्टर गिरफ्तार

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहले नाममात्र का हाउस टैक्स था, फिर कांग्रेस ने प्रॉपर्टी टैक्स लगाया और अब भाजपा ने उसे कलेक्टर रेट से जोडक़र जनता की कमर तोडऩे का काम किया है। इस फैसले के बाद अब पांच गुना ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। जैसे-जैसे कलेक्टर रेट बढ़ेगा, प्रॉपर्टी टैक्स भी उसी अनुपात में बढ़ेगा। मकान की हर मंजिल का अलग से मूल्यांकन करके भारी-भरकम टैक्स वसूला जाएगा। महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता की जेब में अब कुछ भी नहीं बचेगा। भाजपा सरकार ने स्पष्ट रूप से आम आदमी को लूटने की ठान ली है।

सबसे शर्मनाक और निंदनीय बात यह है कि भाजपा सरकार अब देश की रक्षा करने वाले फौजियों और अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को भी इस लूट से नहीं बख्श रही है। जो जवान सीमा पर दुश्मन से लड़ते हैं और जो खिलाड़ी विश्व पटल पर देश का झंडा फहराते हैं, उनके रिहायशी या इंडस्ट्रियल प्लॉट पर भी अब भारी प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। यह फैसला न केवल फौजियों और खिलाडिय़ों का अपमान है, बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। भाजपा सरकार ने वीर सपूतों और गौरवशाली खिलाडिय़ों के सम्मान को भी टैक्स के चंगुल में जकड़ लिया है। यह बेहद घटिया और संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।

दक्षिण हरियाणा को गुरुग्राम में हाईकोर्ट की सर्किट बेंच मिले : संजय भाटिया

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के खून-पसीने की कमाई लूटने वाली सरकार है। यह तुगलकी फरमान वापस लिया जाए, अन्यथा जनता इसका जवाब देने के लिए सडक़ों पर उतर आएगी और इनेलो पार्टी जनता का पूरी तरह से साथ देगी।

#HaryanaPolitics #BJP #PropertyTax #AbhayChautala #PublicInterest #GovernmentPolicy #Taxation #CollectorRates #PoliticalDebate #EconomicImpact #SocialJustice #CitizenRights #Transparency #Accountability #PublicOutcry #PoliticalLeadership #HaryanaGovernment #TaxReform #CommunityVoice #CivicEngagement

हरियाणा में शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया 11 अगस्त से होगी शुरू, सितंबर के आखिर तक तबादला प्रक्रिया होगी पूरी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top