ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज शाम से लगा हरियाणा में मौसम यू-टर्न, तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना

फिलहाल हरियाणा के अधिकांश इलाकों में तापमान 40 से पार कई जगह 45 पर पहुंचा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज रात से मौसम बदलने वाला है। IMD ने 26 से 28 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने से तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। आज दिन में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज (25 अप्रैल) रात से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 26 से 28 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों में बारिश की संभावना है। कई दिनों से गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आम लोगों के लिए गर्मी सहन करने वाली होगी, लेकिन शिशु, बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से पीड़ितों के लिए ये चिंता का सबब है। मौसम विभाग ने गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचने, हल्के और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने, सिर ढककर रखने और छाते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

प्रदेश में अधिकतम तापमान

प्रदेश के गुरुग्राम के कुछ इलाकों और रोहतक में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। रोहतक में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.4, हिसार में 42.9, नारनौल में 42.8, करनाल में 42.2, नूंह में 42.5, भिवानी में 42.0 दर्ज किया गया। अंबाला में यह 41.6, चरखी दादरी में 41.5, जींद में 42.6, झज्जर और पानीपत में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में हरियाणा का तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल दिन कितने पहले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई हो रही है सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6 डिग्री तक ज्यादा बना हुआ है। रोहतक में तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। करनाल में तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ था। प्रदेश के इंद्री में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के भिवानी में रात के समय न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के भिवानी 28.5 चरखी दादरी 27.4, बोपानी फरीदाबाद 27.0, अंबाला 26.2, नारनौल 26.8, करनाल 25.2, महेंद्रगढ़ 26.4, पलवल 25.3, रेवाड़ी 25.7, रोहतक 25.3 और सिरसा 25.0 ऐसे शहर थे जहां पर रात का तापमान 25 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से मौसम बदलने के साथ ही रात का तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम का पूर्वानुमान

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

मौसम विभाग के अनुसार आज रात से मौसम में परिवर्तन होगा। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि कल इन इलाकों में बिजली चमकने और धूल भरी आंधी चने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के इन क्षेत्रों में बिजली चमकने 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है।

1. #HaryanaWeather
2. #RainInHaryana
3. #MonsoonAlert
4. #HaryanaRainfall
5. #WeatherUpdate
6. #HeavyRainExpected
7. #HaryanaForecast
8. #RainyDaysAhead
9. #HaryanaClimate
10. #WeatherChangeHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button