ज्योतिषताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

आज 20 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

जानिए आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

सत्य खबर ज्योतिष 

Religious : विक्रमी संवत 2083, वैशाख मास शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि तदानुसार सोमवार 20 अप्रैल 2026। आज रोहिणी नक्षत्र और सौभाग्य योग भी रहेगा। सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। तृतीया तिथि प्रातः 7 बजकर 27 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 8 मिनट (21 अप्रैल) तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग दोपहर 4 बजकर 11 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। गरज करण प्रातः 7 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वणिज करण सायं 5:49 तक उपरांत विष्टि करण आरंभ।

सूर्योदय प्रातः 5:51 बजे। सूर्यास्त सायं 6:50 बजे।
चंद्रोदय प्रातः 7:44 बजे। चंद्रास्त रात्रि 10:20 बजे

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
अमृत काल : रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट (21 अप्रैल) तक।
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक।

आज के अशुभ समय

हरियाणा कैबिनेट का फैसला, 27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

राहुकाल : सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
गुलिक काल : दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
यमगंड : सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक

आज का राशिफल

मेष : आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे और आप पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे। बस जल्दबाजी से बचें। यही आपकी सफलता की कुंजी है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, लेकिन शाम तक दोस्तों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।

वृषभ : आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस पॉजिटिव एनर्जी को सही दिशा देंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा। मां के साथ बातचीत से नए विचार जन्म लेंगे। घर में खुशखबरी। नए मेहमान के आने के संकेत हैं। डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

मिथुन : आज थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। बिजनेस में गड़बड़ी से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन संतान की सफलता आपका मन खुश कर देगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। जीवनसाथी से चल रही तकरार बातचीत से खत्म होगी और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी।

कर्क : आज खुशियों की लहर आपके जीवन में आएगी। संतान की उलझनें दूर होंगी और परिवार के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। पार्टी या सेलिब्रेशन का प्लान बन सकता है। दूर बैठे किसी अपने की याद आएगी। ऑफिस में सरप्राइज गिफ्ट या सम्मान मिल सकता है। दिन आपके नाम रहेगा।

तेज प्रताप और प्रशांत किशोर मुलाकात से बिहार सियासत में नई हलचल तेज
तेज प्रताप और प्रशांत किशोर मुलाकात से बिहार सियासत में नई हलचल तेज

सिंह : आज बदलाव आपके लिए सफलता का दरवाजा खोल सकता है। नौकरी में नया अवसर और बिजनेस में बढ़ोतरी के संकेत हैं। लेकिन उधार लेने से फिलहाल बचें। विरोधियों की बातों में आकर गलती न करें। परिवार में छोटी परेशानियां आ सकती हैं और मां से बहस भी संभव है। शांत रहना ही बेहतर रहेगा।

कन्या : आज चुनौतियां आपका इम्तिहान लेंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन नए शत्रु भी सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर रिश्तों में मिठास आएगी। किसी पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें।

तुला : आज सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बिजनेस में छिपे हुए विरोधी परेशानी दे सकते हैं और काम का दबाव भी बढ़ेगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें। शॉपिंग करते समय सतर्क रहें। धोखा हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।

वृश्चिक : आज नौकरी वालों के लिए खुशखबरी है। प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। लेन-देन सोच-समझकर करें। टीम वर्क से सफलता मिलेगी, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना भारी पड़ सकता है। संतान से किया वादा निभाएं और सेहत को नजरअंदाज ना करें।

धनु : आज मेहनत का फल मिलने वाला है। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए खास दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे और पुराने कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा। जोखिम लेने से बचें और नए काम में सोच-समझकर कदम रखें। साल का अंत सुकून भरा रहेगा।

मकर : आज का दिन प्यार और संतुलन का है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो प्रॉपर्टी डील बिगड़ सकती है। बजट बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है। सोच-समझकर फैसला लें।

बेटे को खोने का गम लेकिन केंद्र सरकार की कार्रवाई पर गर्व है राजेश नरवाल को

कुंभ : आज मिला-जुला दिन है। पुरानी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बदलाव करने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान दें। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और किसी को उधार देने से बचें। पिताजी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।

मीन : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अजनबियों पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और मां से किया वादा पूरा करना जरूरी रहेगा।

#TodaysPanchang #Horoscope #April202026 #Astrology #IndianAstrology #PanchangDaily #DailyHoroscope #ZodiacSign #HoroscopeReading #CelestialGuidance #AstrologicalInsights #Tarot #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstrologyToday #FortuneTelling #Astrologer #StarAlignment #PlanetaryInfluence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button