हरियाणा में दिन के समय रोहतक और रात के समय भिवानी सबसे गर्म इलाके, हरियाणा में रविवार को सुबह छाए बादल
आज भी मौसम रहेगा शुष्क, कल से बदलेगा मौसम, मंगलवार को पूरे हरियाणा में बारिश

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : प्रदेश में सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। शनिवार को लगातार दूसरे दिन रोहतक हरियाणा का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि देखी गई है। लू और तपिश ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच झूल रहा है। पहले मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में बदलाव का संकेत दिया था लेकिन मौसम विभाग का अब कहना है कि हरियाणा में मौसम रविवार को शुष्क बना रहेगा। सोमवार को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है लेकिन मंगलवार को पूरे हरियाणा में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी।
आज सुबह से हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं कभी धूप और कभी बादल का मौसम बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, लेकिन अभी बारिश की आज संभावना नहीं है।
हरियाणा का अधिकतम तापमान

हरियाणा के प्रमुख शहरों में गर्मी का सितम इस कदर है कि 13 से अधिक केंद्रों पर तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। इसमें रोहतक 44.6, फरीदाबाद 43.6, नारनौल 43.5, सिरसा 43.4, हिसार 43.0, करनाल 42.8, नूंह 42.7, भिवानी और जींद 42.5, सोनीपत और गुरुग्राम में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में 41.9, झज्जर में 41.5, चरखी दादरी और पलवल में 41.0, पानीपत और रेवाड़ी में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में सबसे कम अधिकतम तापमान यमुनानगर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। रोहतक में यह 5.9, करनाल में 5.6 अंबाला में 5.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान

दिन की तपिश के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। भिवानी में न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो काफी अधिक है। सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल और इंद्री में 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में रात के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। नारनौल और गुरुग्राम जैसे शहरों में रात का पारा 29 डिग्री के आसपास है, जिसका अर्थ है कि सूरज ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 29.6, अंबाला में 28.0, हिसार में 25.6, नारनौल में 29.5, रोहतक में 26.4, चरखी दादरी में 28.0, झज्जर में 24.6, पानीपत में 25.2, जींद में 27.1, पलवल में 26.0, सिरसा में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 26 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्से शुष्क रहेंगे। हालांकि कल 27 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। 27 अप्रैल को दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में छिटपुट (Isolated) बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को पंचकूला, यमुनानगर और जींद में बारिश की संभावना नहीं है और इन जिलों में गर्मी अपना रंग दिखाने का काम करेगी। इस दौरान पानीपत, सोनीपत और चरखी दादरी में मौसम मिश्रित रहने की संभावना है। यहां पर कहीं पर हल्की बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। प्रदेश के बाकी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जाएगी।
28 अप्रैल को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 29 अप्रैल को उत्तर हरियाणा के जिलों में मौसम शुष्क होना शुरू होगा, लेकिन मध्य और दक्षिण हरियाणा में हल्की बारिश जारी रह सकती है।
1. #RohtakHeat
2. #BhiwaniNights
3. #HaryanaWeather
4. #CloudyHaryana
5. #HaryanaTemperature
6. #DayAndNightInHaryana
7. #HaryanaClimate
8. #RohtakBhiwani
9. #HaryanaDiaries
10. #WeatherUpdateHaryana