क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बेटी को फंदा लगाकर दंपति ने फंदे पर झूल दी जान

जन्म से पैरालाइज्ड की शिकार की बेटी उसी से परेशान था दंपति

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Mass Suicide : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शहर के प्रेम नगर इलाके से आई एक बेहद दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक पति, पत्नी और उनकी तीन साल की मासूम बेटी का शव पहली मंजिल पर बने एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम का कारण बच्ची का गंभीर रूप से बीमार होना और उससे उपजी निराशा बताई जा रही है।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को परेशान करने पर कोच बर्खास्त

तीनों मृतकों की पहचान 30 वर्षीय जितेंद्र, उसकी 28 वर्षीय पत्नी मंजू और 3 वर्षीय बेटी अद्विका के रूप में हुई है। मृतक के मौसा बालवीर ने बताया कि जितेंद्र रेलवे में नौकरी करता था। उसका छोटा भाई कनाडा में रहता है, जबकि उसके पिता की करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उनकी मां है। उनका छोटा भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है। अचानक उन्होंने यह कदम उठाया, इससे सभी हैरान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी थी। लेकिन परिवार बेटी की बीमारी के चलते ये परेशान थे।

इस भयावह घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक जितेंद्र ने अपने एक करीबी रिश्तेदार को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा। इस मैसेज में उन्होंने आत्महत्या करने की बात का उल्लेख किया था और अपनी मां को संभालने की गुहार लगाई थी। साथ ही, उन्होंने कमरे की चाबी कहां रखी है, इसकी जानकारी भी साझा की थी। यह मैसेज सुबह करीब 5:30 बजे भेजा गया था, जिसे जितेंद्र ने टाइम शेड्यूल पर सेट किया हुआ था। यह दर्शाता है कि यह कदम उठाने से पहले उन्होंने पूरी योजना बनाई थी।

इस संदेश के मिलते ही रिश्तेदार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कृष्ण गेट एसएचओ बलजीत सिंह और डीएसपी सुनील कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला था। 32 वर्षीय जितेंद्र, 30 वर्षीय उसकी पत्नी युक्ता और उनकी तीन वर्षीय बेटी माधवी फंदे से लटके हुए मिले। इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को हिला कर रख दिया।

हरियाणा में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया हुई शुरू, अभ्यार्थियों का पीएमटी टेस्ट होने लगा

वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनिंदर ने बताया कि दंपति ने अपनी बेटी के साथ सुसाइड किया है। सभी इससे परेशान है। परिवार में सब कुछ वैसे तो ठीक था। लेकिन उनकी बच्ची बीमार थी। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने एक टेक्स्ट मैसेज भी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि उसका जिम्मेदार कोई नहीं है। वह अपनी बेटी की बीमारी से परेशान थे।

मृतक जितेंद्र अंबाला पोस्ट ऑफिस में कार्यरत था, जबकि उसकी पत्नी युक्ता एक गृहणी थी। बताया जा रहा है कि उनकी तीन वर्षीय बेटी माधवी जन्म से ही पैरालाइज्ड (लकवाग्रस्त) थी। बेटी की गंभीर बीमारी से पति-पत्नी काफी परेशान थे और लंबे समय से इस स्थिति से जूझ रहे थे। यह संभवतः उनकी निराशा का मुख्य कारण बना, जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा और खौफनाक फैसला लिया।

मृतक जितेंद्र मूल रूप से करनाल जिले के सीकरी गांव का रहने वाला था। वह लगभग 15 वर्षों से कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में रह रहा था। जितेंद्र के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस में थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, जिनकी कुछ साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

क्या कहते हैं डीएसपी

पटना में महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, आज गांधी मैदान में एनडीए का बड़ा शक्ति प्रदर्शन
पटना में महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, आज गांधी मैदान में एनडीए का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घर में मृतक की बुजुर्ग मां विमला देवी भी मौजूद हैं, जो इस सदमे के कारण फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का और अधिक स्पष्ट पता चल सके। घर में लगे कैमरे को बंद पाया गया था, जिसे पुलिस ने खोलकर जांच की। यह भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है जिस पर पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों, पड़ोसियों और जितेंद्र के सहकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button