ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही है : राव नरेंद्र सिंह

बोले, भाजपा को महिलाओं के सम्मान की चिंता कम और राजनीतिक लाभ की चिंता ज्यादा है

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Congress President Rao Narendra Singh : महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा ने कांग्रेस को दोषी ठहराया है, लेकिन हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। आज राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ कभी नहीं रही। वह नारनौल में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।

दुष्यंत चौटाला के काफिले में प्राइवेट पायलट गैरकानूनी, पायलट चालक गाड़ी को चल रहा था लापरवाही से : डीएसपी

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन कांग्रेस ने पहले भी किया था, लेकिन भाजपा ने इसे परिसीमन और सीटों के पुनर्गठन जैसे विवादित मुद्दों से जोड़कर राजनीतिक खेल खेलने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के अधिकारों को भी सत्ता के लाभ से जोड़ रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। कांग्रेस महिलाओं को 33% आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन सरकार ने बिल को ऐसे स्वरूप में लाया जिसमें संघीय ढांचे और लोकतंत्र पर असर पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती, तो पहले से पारित कानून को ईमानदारी से लागू करती। जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़कर सरकार ने खुद रास्ता कठिन बनाया और अब दोष विपक्ष पर डाल रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को महिलाओं के सम्मान की चिंता कम और राजनीतिक लाभ की चिंता ज्यादा है। महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को भी भाजपा ने चुनावी मुद्दा बना दिया। यदि सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण कब का लागू हो चुका होता। भाजपा केवल सुर्खियां बटोरने के लिए महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है।

आज के दुर्योधन व दुशासन कितना भी प्रयास कर लें, लेकिन नरेंद्र मोदी जैसे भीष्म को नहीं रोक पाएंगे : नायब सैनी

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है।

इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया, महिला जिला अध्यक्ष डॉ राज सुनेश, एडवोकेट पी सी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#Haryana #BJP #Congress #FalseAllegations #RaoNarendraSingh #PoliticalTruth #TruthMatters #HaryanaPolitics #Accountability #PoliticalDebate #ElectoralIntegrity #OppositionVoice #PoliticalStrategy #GovernmentTransparency #SpeakUpHaryana #DemocracyInAction #FactCheck #PoliticalAccountability #HaryanaLeaders

पंचकूला मेयर की टिकट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा झटका, सुधा भारद्वाज होंगी पार्टी की उम्मीदवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button